21 अप्रैल को कांग्रेस बचाओ सम्मेलन

Apr 04, 2026 01:12 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुंगेर
share

खगड़िया जिले में 21 अप्रैल 2026 को कांग्रेस बचाओ सम्मेलन का आयोजन होगा। यह सम्मेलन केएन क्लब में होगा। एआईसीसी सदस्य छत्रपति यादव ने बताया कि यह कार्यक्रम बिहार कांग्रेस बचाओ महासम्मेलन के निर्णय के तहत हो रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं की निराशा और संगठन की मजबूती पर भी चर्चा की।

21 अप्रैल को कांग्रेस बचाओ सम्मेलन

सिमरी बख्तियारपुर, एक प्रतिनिधि। खगड़िया जिले में 21 अप्रैल 2026 को कांग्रेस बचाओ सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। यह सम्मेलन खगड़िया बाजार स्थित केएन क्लब में होगा। इसकी जानकारी शुक्रवार को आयोजित प्रेस वार्ता में एआईसीसी सदस्य एवं पूर्व विधायक छत्रपति यादव ने दी। उन्होंने बताया कि 17 मार्च को पटना में हुए बिहार कांग्रेस बचाओ महासम्मेलन के निर्णय के तहत जिलावार सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में खगड़िया में यह कार्यक्रम तय किया गया है। छत्रपति यादव ने कहा कि 25 मार्च से उन्होंने आपका साथ चाहिए यात्रा की शुरुआत की है, जिसका उद्देश्य कार्यकर्ताओं और आम लोगों से संवाद कर संगठन को मजबूत करना है।

उन्होंने आरोप लगाया कि हाल के वर्षों में टिकट वितरण में अनियमितता से कार्यकर्ताओं में निराशा बढ़ी है। प्रेस वार्ता में कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।