ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुंगेर एनडीए कार्यकर्ताओं से सीएम ने किया संवाद, क्षेत्र की समस्याओं से हुए अवगत

एनडीए कार्यकर्ताओं से सीएम ने किया संवाद, क्षेत्र की समस्याओं से हुए अवगत

तारापुर/मुंगेर। निसं/निप्र सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को अपने एक दिवसीय दौरे पर...


एनडीए कार्यकर्ताओं से सीएम ने किया संवाद, क्षेत्र की समस्याओं से हुए अवगत
हिन्दुस्तान टीम,मुंगेरThu, 09 Dec 2021 04:12 AM
ऐप पर पढ़ें

तारापुर/मुंगेर। निसं/निप्र

सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को अपने एक दिवसीय दौरे पर तारापुर पहुंचे। जहां उन्होंने तारापुर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से संवाद किया तथा क्षेत्र की समस्याओं से अवगत हुए। मुख्यमंत्री ने जल्द ही सभी समस्याओं के निदान का भरोसा दिलाया।

हर इलाके में उपलब्ध होगी स्वास्थ्य की सुविधा:

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी पूरे बिहार में काफी काम किये गये हैं। मुंगेर जिले में 4 कम्युनिटी हेल्थ सेंटर, 13 एपीएचसी सह एचडब्लूसी, 83 एचएससी (स्वास्थ्य उप केंद्र) का निर्माण कराया जा रहा। करीब 100 अस्पतालों की निविदा हो चुकी है। कोई इलाका नहीं बचेगा, जहां स्वास्थ्य की सुविधा उपलब्ध न हो। उन्होंने कहा कि संपूर्ण बिहार में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र में विकास का काम किया जा रहा है। पहले बिहार में सड़कों एवं स्कूलों की क्या स्थिति थी, यह किसी से छुपी हुई नहीं है।

काम करने का मौका मिलते ही पंचायत चुनाव के लिए बनाया नियम:

मुख्यमंत्री ने कहा कि 24 नवंबर 2005 को जब हमलोगों को काम करने का मौका मिला तो हमने वर्ष 2006 में पंचायत चुनाव के लिए नियम बनाये। जब हम संसद के सदस्य थे, तो दोनों सदनों की पंचायती राज संस्थाओं की कमेटी बनी थी, उसमें हम भी मेंबर थे। देश में वर्ष 1994-95 में एक्ट बना था कि देश की पंचायती राज व्यवस्थाओं में विभिन्न पदों पर कम से कम एक तिहाई महिलाओं के आरक्षण की व्यवस्था हो।

इसके लिए सभी राज्यों को भी कहा गया था।

इसके आधार पर पंचायती राज चुनाव कराने के लिए सभी राज्यों को कहा गया था। वर्ष 2000 में बिहार में पंचायती राज व्यवस्था के तहत चुनाव हुए, लेकिन महिलाओं के आरक्षण की कोई व्यवस्था लागू नहीं की गई। अनुसूचित जाति-जनजाति के लोगों को पंचायती राज व्यवस्था में पहले से ही आरक्षण का प्रावधान था। हमलोगों ने बिहार में पहली बार नियम बनाकर महिलाओं के लिए पंचायती राज संस्थाओं में 50 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया। जिसका परिणाम है कि आज बड़ी संख्या में महिलाएं चुनकर आती हैं।

राज्य की बढ़ती आबादी पर सीएम ने जतायी चिंता:

मुख्यमंत्री ने कहा कि 9वीं और 10वीं तक की पढ़ाई की व्यवस्था सभी पंचायतों में की जा चुकी है। अब तक 5 हजार से ज्यादा पंचायतों में इंटर तक की पढ़ाई की व्यवस्था कर दी गई है। आने वाले समय में कोई पंचायत बांकी नहीं रहेगा, जहां पर इंटर स्तर तक की पढ़ाई की व्यवस्था नहीं होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार क्षेत्रफल के मामले में 12वें स्थान पर है, जबकि आबादी के मामले में उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र के बाद तीसरे नंबर पर है। बिहार में एक वर्ग किलोमीटर में जितनी आबादी है, उतनी देश के किसी अन्य राज्य और शायद दुनिया में एक छोटे से देश को छोड़कर इतनी घनी आबादी कहीं नहीं है। राज्य की बढ़ती आबादी को लेकर सीएम ने चिंता जतायी।

तारापुर की जीत कार्यकर्ताओं की जीत:

मुंगेर के सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने कहा कि बिहार विधानसभा उपचुनाव में तारापुर की जीत असल में कार्यकर्ताओं की जीत है। आज सरकार इसकी बधाई देने के लिए खुद चलकर तारापुर आयी है। उन्होंने कहा कि संवाद के दौरान एक-एक कार्यकर्ताओं की समस्याओं को काफी गंभीरता के साथ सुना गया। इसमें से एक भी ऐसी समस्या नहीं है, जिसका समाधान नहीं होगा। हर हाल में सभी समस्याओं का समाधान होगा। भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि यहां आने से पूर्व यहां के विधायक से क्षेत्र की समस्याओं को लेकर चर्चाएं हो चुकी है और उस पर काम भी शरु हो चुका है। भवन निर्माण से संबंधित सारी समस्याएं जल्द ही दूर होगी।

आधी समस्याओं पर आरंभ हो चुका है काम:

पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि संवाद के दौरान जो भी समस्याओं बतायी गयी है, उनमें से आधे पर तो काम भी शुरु हो चुका है। बांकी समस्याओं पर भी जल्द से जल्द कार्य आरंभ हो जायेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री को स्मरण कराते हुए कहा कि प्रसिद्ध धार्मिक स्थल तीलडीहा स्थान के मार्ग में एक बड़े पुल का निर्माण हो जाये तो यहां आने वाले हजारों-लाखों श्रद्धालुओं को काफी सुविधा मिलेगी। इसके अलावे उन्होंने टेटियाबंबर प्रखंड मुख्यालय तक पीडब्ल्यूडी की सड़क जल्द बनने की बात कही। साथ ही श्रावणी मेला को ध्यान में रखते हुए जल्द ही कुमरसार में हेल्थ सेंटर बनाये जाने की भी बात कही।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें