ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुंगेरमुंगेर के आकाश में छाए रहेंगे बादल

मुंगेर के आकाश में छाए रहेंगे बादल

गुरुवार को कृषि विज्ञान केंद्र, मुंगेर के वरीय वैज्ञानिक सह कार्यक्रम पदाधिकारी मुकेश कुमार ने 11 अक्टूबर अक्टूबर तक के लिए जिले का मौसम पूर्वानुमान जारी किया। पूर्वानुमान जारी करते हुए श्री कुमार ने...

मुंगेर के आकाश में छाए रहेंगे बादल
हिन्दुस्तान टीम,मुंगेरThu, 08 Oct 2020 06:23 PM
ऐप पर पढ़ें

मुंगेर । एक संवाददाता

गुरुवार को कृषि विज्ञान केंद्र, मुंगेर के वरीय वैज्ञानिक सह कार्यक्रम पदाधिकारी मुकेश कुमार ने 11 अक्टूबर अक्टूबर तक के लिए जिले का मौसम पूर्वानुमान जारी किया। पूर्वानुमान जारी करते हुए श्री कुमार ने बताया कि, इस सप्ताह जिले के आसमान में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान कहीं-कहीं हल्की से मध्यान वर्षा हो सकती है। इस दौरान उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हो सकते हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, इस दौरान जिले का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री एवं अधिकतम तापमान 32 डिग्री रहने की संभावना है। जबकि, अधिकतम आद्रता 70% एवं न्यूनतम आर्द्रता 90% रहेगी।

किसानों को दी सलाह :

किसानों के लिए सलाह जारी करते हुए श्री कुमार ने कहा कि, मुंगेर के सब्जी उत्पादक किसान फूलगोभी एवं पत्ता गोभी के लेट वैरायटी की रोपाई शुरू कर दें। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, रबी फसल के किसानों को अभी से दलहन एवं तिलहन फसल के लिए तैयारी शुरू कर देनी चाहिए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें