जमालपुर स्टेशन पर स्वच्छता अभियान को मिली रफ्तार, यात्रियों को किया गया जागरूक

हिन्दुस्तान, मुंगेर
Follow us on Google News
share

जमालपुर और भागलपुर रेलवे स्टेशनों पर स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया। डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता और वरिष्ठ यांत्रिक अभियंता प्रदीप दास के निर्देश पर सफाई कर्मियों ने स्टेशन परिसर और आसपास की जगहों की सफाई की। यात्रियों को भी साफ-सफाई बनाए रखने के लिए जागरूक किया गया।

जमालपुर स्टेशन पर स्वच्छता अभियान को मिली रफ्तार, यात्रियों को किया गया जागरूक

जमालपुर, निज प्रतिनिधि। मालदा मंडल में चल रहे माहव्यापी स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत सोमवार को जमालपुर व भागलपुर रेलवे स्टेशनों पर मंडल के डीआरएम रेल प्रबंधक मनीष कुमार गुप्ता और वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता प्रदीप दास के सामूहिक निर्देश पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। जमालपुर स्टेशन के सीएचआई पंकज कुमार की अगुवाई में एक दर्जन सफाईकर्मियों ने एप्रोच एरिया सहित स्टेशन परिसर, प्रवेश द्वार एवं आसपास के क्षेत्रों की गहन सफाई की। रेलवे कर्मियों ने सक्रिय भागीदारी निभाते हुए ट्रैक और प्लेटफार्म के किनारे जमा कचरा, प्लास्टिक अपशिष्ट और अन्य अवांछित सामग्री को भी हटाया। वहीं ट्रेन संख्या 20508 सैरांग राजधानी एक्सप्रेस में ऑन बोर्ड जागरूकता कार्यक्रम भी चलाया गया।

मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षकों एवं रेलवे अधिकारियों ने पैंट्री कार के कर्मचारियों को स्वच्छता बनाए रखने के लिए विशेष दिशा-निर्देश दिए। उन्हें सख्त हिदायत दी गई कि रेलवे ट्रैक पर कचरा न फेंकें और पैंट्री कार में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। मौके पर सीएचआई पंकज कुमार ने यात्रियों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक किया, तथा कहा कि साफ-सफाई बनाए रखें। कचरा डस्टबिन में डालने और पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करने की अपील की गई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।