मुंगेर के सरकारी अस्पतालों में राम भरोसे स्वास्थ्य व्यवस्था

Apr 07, 2026 01:06 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुंगेर
share

मुंगेर के सिविल सर्जन डॉ. राजू ने सरकारी अस्पतालों में लापरवाह कर्मियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए हैं। निरीक्षण के दौरान कई डॉक्टर और कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। डॉ. राजू ने तुरंत प्रभाव से कई का वेतन रोकते हुए 24 घंटे में स्पष्टीकरण मांगा है। स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

मुंगेर के सरकारी अस्पतालों में राम भरोसे स्वास्थ्य व्यवस्था

​मुंगेर, निज संवाददाता। सरकारी अस्पतालों की सुस्त कार्यप्रणाली और ड्यूटी से गायब रहने वाले कर्मियों के खिलाफ सिविल सर्जन डॉ. राजू ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। गुरुवार को जब सिविल सर्जन ने जिले के विभिन्न प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और उपकेंद्रों का औचक निरीक्षण किया, तो वहां की बदहाली और मनमानी की परतें एक-एक कर खुलने लगीं। निरीक्षण के दौरान कहीं डॉक्टर गायब मिले, तो कहीं उपस्थिति पंजी (अटेंडेंस रजिस्टर) में हेराफेरी पाई गई। इस घोर लापरवाही पर कड़ा प्रहार करते हुए सिविल सर्जन ने तत्काल प्रभाव से कई कर्मियों का वेतन रोकते हुए 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है।​लालदरवाजा

और माधोपुर पीएचसी में भारी अव्यवस्थाः​सिविल सर्जन सबसे पहले सुबह 11:50 बजे शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, लालदरवाजा पहुंचे थे। वहां योग शिक्षक राजीव कुमार की उपस्थिति का कॉलम खाली पाया गया। चौंकाने वाली बात यह रही कि सहायक लेखापाल प्रीति प्रिया और फार्मासिस्ट आनंद कुमार बिना किसी सूचना के गायब थे। हद तो तब हो गई जब माधोपुर पीएचसी के निरीक्षण में पता चला कि वहां भी ये दोनों कर्मी नदारद हैं। सिविल सर्जन ने इसे कर्तव्यहीनता की पराकाष्ठा बताते हुए तीनों का वेतन अगले आदेश तक रोक दिया है।​टीकाकरण के नाम पर रजिस्टर खालीः​माधोपुर पीएचसी में निरीक्षण के दौरान एएनएम सरिता कुमारी, वीणा कुमारी, श्वेता कुमारी और मधुलता कुमारी अनुपस्थित मिलीं। हालांकि चिकित्सा पदाधिकारी ने दलील दी कि वे क्षेत्र में टीकाकरण के लिए गई हैं, लेकिन उपस्थिति पंजी में उनकी कार्ययोजना का कोई जिक्र नहीं था। सिविल सर्जन ने नाराजगी जताते हुए पूछा कि आखिर बिना रिकॉर्ड के कैसे पता चलेगा कि वे कहां ड्यूटी कर रही हैं?​जमालपुर और जानकीनगर में भी मिली खामियांः​दोपहर 1 बजे जमालपुर पीएचसी के निरीक्षण में डॉ. कनवर कुमार और प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अशोक पासवान अनुपस्थित पाए गए। डॉ. पासवान के बारे में बताया गया कि वे कोर्ट गवाही में गए हैं, लेकिन इसकी कोई आधिकारिक प्रविष्टि नहीं मिली। वहीं, जानकीनगर स्वास्थ्य उपकेंद्र में नवीकरण कार्य के नाम पर सब कुछ अस्त-व्यस्त मिला। यहां एएनएम लूसी कुमारी और नीतू कुमारी के साथ-साथ योग शिक्षक शैलेश कुमार भी ड्यूटी से नदारद मिले।​सिविल सर्जन की दो टूक: लापरवाही बर्दाश्त नहींः​सिविल सर्जन डॉ. राजू ने साफ लहजे में चेतावनी दी है कि जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वाले कर्मियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने सभी दोषी कर्मियों को साक्ष्य सहित स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर विभागीय कार्रवाई की भी बात कही गई है। इस बड़ी कार्रवाई से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।