सिविल सर्जन ने सदर अस्पताल में कराया पुत्रवधू का प्रसव
मुंगेर के सदर अस्पताल में गर्भवती महिलाओं का विश्वास बढ़ाने के लिए सिविल सर्जन डा. विनोद कुमार सिन्हा ने अपनी पुत्रवधू का प्रसव कराया। सीजेरियन प्रक्रिया के तहत नवजात का जन्म हुआ। अस्पताल में हर महीने...

मुंगेर, निज संवाददाता । सदर अस्पताल स्थित प्रसव केन्द्र में हो रहे सुरक्षित प्रसव के प्रति गर्भवती महिलाओं का विश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से मुंगेर सिविल सर्जन डा. विनोद कुमार सिन्हा ने अपनी पुत्रवधू नेहा कुमारी का प्रसव सदर अस्पताल में कराया। गुरुवार की सुबह 11 बजे सीजेरियन से नवजात का जन्म हुआ। गायनी चिकित्सक डा.अर्चना, डा.स्मृति सिंह की मौजूदगी में सिजेरियन हुआ। एनेस्थेटिक चिकित्सक डा.रौशन और शिशु रोग विशेषज्ञ डा.शशांक भी मौजूद थे। सिविल सर्जन ने बताया कि सदर अस्पताल का प्रसव केन्द्र बेहतर सेवा गर्भवती महिलाओं को उपलब्ध करा रहा है। प्रति माह सदर अस्पताल में 120 से 140 महिलाओं का सुरक्षित प्रसव चिकित्सकों की टीम द्वारा कराया जा रहा है। सदर अस्पताल के प्रति गर्भवती महिलाओं का विश्वास बढ़े इसको लेकर उन्होंने खुद अपनी पुत्रवधु का प्रसव सदर अस्पताल में कराया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।