सिविल सर्जन ने किया ब्लड बैंक का औचक निरीक्षण, कार्यप्रणाली और स्टॉक की जांच
मुंगेर के सदर अस्पताल में सिविल सर्जन डॉ. राजू ने ब्लड बैंक की व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने रक्त के सभी आवश्यक कंपोनेंट की उपलब्धता और 24 घंटे सेवा की पुष्टि की। निरीक्षण के बाद, उन्होंने रक्तदाताओं के लिए सुविधाओं की स्थिति पर संतोष व्यक्त किया और आवश्यक निर्देश दिए।

मुंगेर, निज संवाददाता। सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने और रक्तदाताओं को दी जाने वाली सुविधाओं का जायजा लेने के लिए सोमवार को सिविल सर्जन डॉ. राजू ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ब्लड बैंक की कार्यप्रणाली और स्टॉक की बारीकी से जांच की। निरीक्षण के बाद सिविल सर्जन ने व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ब्लड बैंक में रक्त के सभी आवश्यक कंपोनेंट (घटक) पर्याप्त मात्रा में मौजूद हैं और मरीजों के लिए यह सुविधा 24 घंटे उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने रक्तदाताओं के लिए अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं का भी अवलोकन किया और आवश्यक निर्देश दिए।
सिविल सर्जन डॉ. राजू ने बताया कि रक्त के पृथकीकरण और स्टोरेज की प्रक्रिया मानकों के अनुरूप पाई गई है, जिससे आपात स्थिति में मरीजों को भटकना नहीं पड़ेगा। इस मौके पर ब्लड बैंक के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. फैजुद्दीन, वरिष्ठ तकनीशियन संजय कुमार, विकास कुमार, स्टाफ नर्स सुधावाला और डाटा ऑपरेटर सविता सिंह सहित कई स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे।-------------------[
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


