ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुंगेरजाम से कराह रहा शहर, लोग परेशान

जाम से कराह रहा शहर, लोग परेशान

मुंगेर शहर जाम से कराह रहा है। नगर निगम प्रशासन बेबस बना है। कोई भी ऐसा दिन नहीं है जब यहां के लोगों को जाम की समस्या से दो चार नहीं होना पड़ता है। बुधवार क ो जाम के कारण शहर में वाहन रेंगते नजर आए।...

जाम से कराह रहा शहर, लोग परेशान
हिन्दुस्तान टीम,मुंगेरThu, 17 Jan 2019 12:47 AM
ऐप पर पढ़ें

मुंगेर शहर जाम से कराह रहा है। नगर निगम प्रशासन बेबस बना है। कोई भी ऐसा दिन नहीं है जब यहां के लोगों को जाम की समस्या से दो चार नहीं होना पड़ता है। बुधवार क ो जाम के कारण शहर में वाहन रेंगते नजर आए। जाम के कारण जहां मरीज ससमय अस्पताल नहीं पहुंच पाते है। वहीं ऑफिस, कोर्ट भी समय पर पहुंचना मुश्किल हो जाता है। यह स्थिति मुख्य बाजार के एक नंबर ट्रैफिक से गांधी चौक, कोतवाली चौक से लेकर नीलम चौक, कस्तूरबा वाटर वर्क्स से लेकर कौड़ा मैदान गोला तक की प्रतिदिन की है।

अतिक्रमण के नाम की जाती है खानापूर्ति : जाम की समस्या से मुक्ति पाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बावजूद भी नगर प्रशासन शहर से अतिक्रमण हटाने में विफल साबित हो रहा है। जब भी जाम की समस्या की खबरें अखबार की सुर्खियां बनती है। तब-तब नगर निगम के द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तो करती है। लेकिन कु छ दिनों के बाद ही वसूली वाली कहावत शुरू होते ही अतिक्रमण पुन: पुरानी पद्धति पर पहुंच जाती है।

नहीं बना है पार्किंग जोन : शहर में खरीदारी करने आए लोगों को वाहनों को लगाने के लिए कोई पार्किंग जोन नहीं बनाया गया है।

पिछले माह अतिक्रमण हटाने के दौरान एक नंबर ट्रैफिक से गांधी चौक को ऑटो, टोटो सहित चार पहिया वाहन के प्रवेश पर नगर निगम प्रशासन के द्वारा नो इंट्री जोन बनाया था। इसकी रोकथाम के लिए दो पुलिस जवान की प्रतिनियुक्ति की गयी थी। लेकिन यह पुलिस जवान को भी हटा दिया गया है।

इस व्यस्तम बाजार में बेरोकटोक हो रही ऑटो, टोटो व चार पहिया वाहन की आवाजाही जाम के लिए जी का जंजाल बन गयी है।

140 के जगह 6 पुलिसकर्मियों के कंधों पर ट्रैफिक व्यवस्था : जाम की समस्या को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के आलोक में मुंगेर में तीन माह पूर्व ही ट्रैफिक थाना खोला गया। इस थाना में एक डीएसपी के पद के साथ 16 पुलिस अफसर व 140 पुलिस बल का पद स्वीकृत है। लेकिन अब तक इस थाने में मात्र 5 पुलिसबल, 1 सहायक अवर निरीक्षक, 1 मुंशी और एक ट्रैफिक इंस्पेक्टर के सहारे चल रहा है।

शहर में पांच ट्रैफिक पोस्ट : वर्तमान में शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए 5 जगहों पर ट्रैफिक पोस्ट बनाया गया है।

जिसमें एक नंबर ट्रैफिक, भगत सिंह चौक, कस्तुरबा वाटर वर्क्स चौक, कौड़ा मैदान, अंबे चौक को ट्रैफिक पोस्ट बनाया गया है। जबकि अतिव्यस्तम चौक कोतवाली चौक को ट्रैफिक पोस्ट नहीं बनाया गया है।

क्या कहते हैं नगर आयुक्त : नगर आयुक्त श्यामल किशोर पाठक ने बताया कि शहर से अतिक्रमण हटाने के लिए समय-समय पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाता है। पुलिसबलों की प्रतिनियुक्ति नहीं किए जाने के कारण अतिक्रमण हटाने में परेशानी होती है।

क्या कहते हैं ट्रैफिक इंस्पेक्टर : ट्रैफिक इंस्पेक्टर अमरेन्द्र कुमार विधार्थी ने बताया कि पुलिसबल की धोर कमी के कारण ट्रैफिक व्यवस्था संभालने में परेशानी होती है। फिर भी जाम की समस्या को निदान करने के लिए हमेशा तत्पर रहता हुं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें