Munger News: हुजूर! बड़े भाई और बहन करते हैं मारपीट घर से निकलने की देते हैं धमकी...
Munger News: नों द्वारा प्रताड़ना की आईं शिकायतें - अधिकारियों को मिला सख्त निर्देश-समयबद्ध और संवेदनशील तरीके से करें मामलों का निपटारा मुंगेर, निज संवाददाता। स

Munger News: मुंगेर, निज संवाददाता।समाहरणालय में शुक्रवार को आम जनता की समस्याओं के त्वरित निवारण के लिए जिला और प्रमंडल स्तर पर 'जनता दरबार' का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन से लेकर प्रमंडलीय कार्यालय तक अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुनी और ऑन द स्पॉट जांच के निर्देश जारी किए। जनता के दरबार में जिलाधिकारी कार्यक्रम के तहत डीएम निखिल धनराज ने अपने कार्यालय कक्ष में कुल 27 आवेदकों की समस्याओं को सुनी। इस दौरान दिल दहलाने वाले और गंभीर धोखाधड़ी के मामले सामने आए। जिसमें हेरुदियारा के विकास कुमार ने आवेदन देकर अपने ही दोस्त पर लाखों रुपये ठगने और वापस न करने का आरोप लगाया। बेकापुर मयूर चौक के गौतम कुमार ने अपने सगे बड़े भाई और बहनों पर मारपीट करने, घर से निकालने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई।
प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय में भी लगी गुहारः
जबकि टीकारामपुर पंचायत के मुखिया पांडव महतो ने पंचायत में मनरेगा कार्यों के नाम पर हुई फर्जी राशि निकासी की उच्च स्तरीय जांच की मांग की। वहीं, लखीसराय के मेदनीचौकी निवासी सुरेंद्र महतो ने कुतलुपुर मौजा में स्थाई पुलिस कैंप की स्थापना के लिए राज्यपाल के नाम जमीन दान करने का अनोखा आवेदन सौंपा। इसके अलावा जमीन विवाद, राशन कार्ड, अतिक्रमण और सामाजिक सुरक्षा से जुड़े दर्जनों मामले आए, जिन पर डीएम ने संबंधित अधिकारियों को कानूनन और त्वरित कार्रवाई का जिम्मा सौंपा। डीएम ने स्पष्ट कहा कि आमजन की समस्याओं का प्रभावी समाधान जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय में भी लगी गुहारः
दूसरी ओर, प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय में आयुक्त के सचिव सुधीर कुमार ने भी जनसंवाद कर 04 मामलों की सुनवाई की। इनमें 03 मामले मुंगेर और 01 मामला खगड़िया जिले से जुड़ा था। सचिव के समक्ष मुख्य रूप से भूमि विवाद और आपदा विभाग से संबंधित शिकायतें आईं। उन्होंने संबंधित जिलाधिकारियों और विभागीय अधिकारियों को नियमों के तहत त्वरित निष्पादन कर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया।


