Hindi NewsBihar NewsMunger NewsChristmas Festivities Rising Demand for Cakes and Decorations in Jamalpur
मुस्लिम महिला के हाथों रोज तैयार हो रहा है क्रिसमस केक

मुस्लिम महिला के हाथों रोज तैयार हो रहा है क्रिसमस केक

संक्षेप:

जमालपुर में क्रिसमस आने में दो सप्ताह बाकी हैं। बाजारों में रौनक बढ़ गई है और इसाई समुदाय के लोग लुभावने केक बनवाने में जुटे हैं। बेकरी में फ्रुट केक की मांग अधिक है। सजावट के लिए क्रिसमस ट्री और सांता क्लॉज की भी खरीदारी हो रही है।

Dec 12, 2025 12:23 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुंगेर
share Share
Follow Us on

जमालपुर, निज प्रतिनिधि। क्रिसमस यानि बड़ा आने में दो सप्ताह शेष है। इससे पूर्व क्रिसमस को लेकर जहां बाजारों की रौनक बढ़ गई, वहीं इसाइयों के बीच लुभावने केक निर्माण कर मुस्लिम महिलाएं बेचने में जुटी है। जमालपुर के सभी बेकरी वाले आकर्षक डिजाइनों के केक तैयार कर अपनी दुकानें सजायी गयी हैं। केक का निर्माण वलीपुर के रॉयल बेकरी, न्यू रॉयल बेकरी, मुबारक बेकरी, श्यामुल बेकरी में दिन-रात किया जा रहा है। ईसाई समुदाय अपना केक सामग्री साथ लाकर यहां स्पेशल क्रिसमस केक बनवा बेकरी पहुंच रहे हैं। इस बावत रॉयल बेकरी के संचालक मो. मोकिम ने बताया कि इस साल क्रिसकम केक का डिमांड बीते वर्ष से अधिक है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

नवंबर माह से ही लोग अपने अपने केक बनाने के लिए ऑडर दिया है। तथा नित्यदिन केक बनावाकर ईसाई समुदाय के लोग क्रिसमस के लिए घर ले जा रहे हैं। क्रिसमस में फ्रुट केक की है ज्यादा डिमांड न्यू रॉयल बेकरी की संचालिका इरफत प्रवीण ने बताया कि इसबार क्रिसकम केक में फ्रुट केक का अधिक डिमांड है। फ्रुट केक बनावाने के लिए ईसाई समुदाय के लोग बेकरी आ रहे हैं, तथा अपना सामान लेकर अपने सामने बनवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि केक यानि अंडे से निर्मित केक जेहन में नजर आता है, परंतु एग्लेस केक भी काफी स्वादिष्ट व पौष्टिक होते है। जो भेजिटेरियन केक होता है। अंडे, चिनी, मैदा, पैकिंग, बैकिंग, सेंट, जेल, मुरब्बा एवं चेरी का 5 प्रयोग होता है। वहीं एग्सलेस केक में काजू, किशमिश, पिस्ता, बादाम, मुरब्बा, अखरोट, चीनी, चेरी, एग्सलेस पाउडर एवं मैदा आदि का उपयोग किया जाता है। वहीं कारीगरों द्वारा फ्रुट केक के आवाला आसिंग केक, पनीर केक, पेस्ट्रींग केक एवं रौल केक निर्माण किया जा रहा है। इसमें क्रिसमस ट्री, सांता क्लॉज, गिटार, मिक्की माउस, इमारत, तितली, झोपड़ी, मछली, चांद, तारा, सूरज, दिल, स्टैंड केक, डाल केक आदि का आकारनुमा केक का डिजाइन तैयार हो रहा है। साधारण केक (अंडे) एक पांड की लागत 350 रुपये की आती है। जो आर्कषक केक होती है वो तकरीबन 25 से 30 हजार रूपये तक का निर्माण होता है। क्रिसमस ट्री व सांता क्लॉज से सजी है बाजार क्रिसमस को लेकर शहर की बाजारों में क्रिसमस ट्री व सांता क्लॉज सहित घरों व गिरजाघरों की सजावट के सामानों से सज गयी है। ईसाई समुदाय अपने-अपने पंसद के सामानों की खरीदारी में जुटे हैं। इस बावत किशोर पुस्तक भंडार के संचालक किशोर ने बताया कि इस बार रंगबिरंगे व विद्युत लाइट वाली क्रिसमस ट्री की डिमांड है। तथा सांता क्लॉज की भी खरीदारी खूब हो रही है। न्यू स्टूडेंट कॉनर, शनिमंदिर निकट प्रभाकर गिफ्ट सेंटर सहित अन्य दुकाने भी सांता क्लॉज और क्रिसमस ट्री से पट गया है।