ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुंगेरमुख्यमंत्री आगमन से पूर्व विकास कार्यों की समीक्षा

मुख्यमंत्री आगमन से पूर्व विकास कार्यों की समीक्षा

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संभावित मुंगेर आगमन को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। एक तरफ जहां डीएम अबतक कराए गए कार्यों की समीक्षा कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ वर्तमान में किए जा रहे विकास कार्यों की...

मुख्यमंत्री आगमन से पूर्व विकास कार्यों की समीक्षा
हिन्दुस्तान टीम,मुंगेरThu, 07 Dec 2017 10:51 PM
ऐप पर पढ़ें

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संभावित मुंगेर आगमन को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। एक तरफ जहां डीएम अबतक कराए गए कार्यों की समीक्षा कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ वर्तमान में किए जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा कर जल्द पूरा करने का निर्देश दे रहे हैं।

गुरुवार को डीएम उदय कुमार सिंह ने तमाम विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की और कराए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। डीएम ने कहा कि जो कार्य चल रहे हैं और अब पूरे होने वाले हैं उसे सीएम आगमन से पहले पूरा कर लें। उन्होंने कहा कि कराए जा रहे विकास कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीएम ने अधिकारियों से कहा कि लगातार कार्यों की मॉनीटरिंग करते रहें और वर्तमान स्थिति से अवगत कराए।

हुई विभागीय समीक्षा : भागलपुर में हुए सृजन घोटाला के बाद सरकार की ओर से जारी निर्देश के बाद पदाधिकारी जीतेंद्र कुमार ने अधिकारियों के साथ बैठक की और कार्यों की समीक्षा की।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें