ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुंगेरमुंगेर विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन का दो दिसंबर को मुख्यमंत्री करेंगे उद्घाटन

मुंगेर विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन का दो दिसंबर को मुख्यमंत्री करेंगे उद्घाटन

रविवार को आरडीएंड डीजे कॉलेज में मुंगेर विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन का उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे। मुख्यमंत्री लगभग डेढ़ घंटे तक रहेंगे। विश्वविद्यालय का प्रशासनिक भवन सज-धजकर तैयार हो...

मुंगेर विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन का दो दिसंबर को मुख्यमंत्री करेंगे उद्घाटन
हिन्दुस्तान टीम,मुंगेरSun, 02 Dec 2018 12:46 AM
ऐप पर पढ़ें

रविवार को आरडीएंड डीजे कॉलेज में मुंगेर विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन का उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे। मुख्यमंत्री लगभग डेढ़ घंटे तक रहेंगे। विश्वविद्यालय का प्रशासनिक भवन सज-धजकर तैयार हो गया है। प्रशासनिक भवन के सामने नवनिर्मित 800 वर्गफीट के मंच को भी फुलों से सजाया जा रहा है। मुख्यमंत्री 1.30 बजे सभा को भी संबोधित करेंगे।

मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइन में उतरना था। लेकिन सुरक्षा कारणों से अब उनका हेलीकॉप्टर सफियासराय हवाई अड्डा पर लैंड करेंगा। वहां से मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से मुंगेर विश्वविद्यालय आएंगे।

12.35 बजे मुख्यमंत्री विश्वविद्यालय की स्मारिका का विमोचन किए जाने के साथ ही विश्वविद्यालय के वेबसाइट का भी लोकापर्ण करेंगे। 12.30 बजे कुलपति डा. रणजीत कुमार वर्मा स्वागत भाषण करेंगे। इससे पहले 12.20 बजे अतिथियों का संक्षिप्त परिचय एवं स्वागत का दौर चलेगा। 12.45 बजे से विशिष्ट अतिथियों में उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, जल संसाधन मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा, श्रम संसाधन मंत्री विजय कुमार सिन्हा, उद्योग तथा विज्ञान एवं प्रौद्यौगिकी मंत्री जय कुमार सिंह तथा ग्रामीण कार्य मंत्री शैलेश कुमार भाषण देंगे। प्रति कुलपति प्रो. कुसुम कुमारी के धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समपन होगा।

सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे: मुंगेर विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन के उद्घाटन के मौके पर सांस्कृ तिक कार्यक्रम की पूरी तैयारी की गई है। संगीत शिक्षक प्रो. मृत्युजंय कुमार मिश्रा एवं मुंगेर विश्वविद्यालय के सांस्कृतिक परिषद के सह-समन्वयक डा. रंजना सिंह के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं का जोरदार रिहर्सल का दौर चल रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें