
चंडिका स्थान ट्रस्ट ने पहली बार जमा किया 9.50 लाख टैक्स
मुंगेर में चंडिका स्थान न्यास समिति ट्रस्ट ने पहली बार मंदिर की आमदनी का 9.50 लाख रुपये का टैक्स आयकर विभाग में जमा किया। ट्रस्ट के सचिव सौरभ निधि के नेतृत्व में मंदिर का विकास हुआ है, और यह धार्मिक सर्किट योजना से जुड़ा है। 2022 से पहले मंदिर का प्रबंधन सही हाथों में नहीं था।
मुंगेर, निज संवाददाता । प्रसिद्ध शक्तिपीठ चंडिका स्थान न्यास समिति ट्रस्ट की ओर से पहली बार मंदिर से हुई आमदनी का 9.50 लाख रुपया टैक्स 05 जनवरी सोमवार को आयकर विभाग में जमा किया गया। उक्त जानकारी चंडिका स्थान ट्रस्ट के सचिव सौरभ निधि ने देते हुए बताया कि वर्ष 2023 से 25 के दौरान मंदिर में हुई आमदनी का टैक्स आयकर विभाग में जमा किया गया है। बता दें कि वर्ष 2004 में मां चंडिका स्थान ट्रस्ट का गठन हुआ था। वर्ष 2022 में ट्रस्ट के सचिव सौरभ निधि बनाए गए। सौरभ निधि के सचिव बनने के बाद मंदिर का ना सिर्फ विकास हुआ बल्कि शक्तिपीठ चंडिका स्थान को धार्मिक सर्किट योजना से जोड़ा गया।
मंदिर में होरहे आय-व्यय का लेखा जोखा पारदर्शी रखते हुए सोमवार को पहली बार मंदिर से हुई आमदनी का 9.50 लाख रुपये आयकर विभाग में टैक्स के रूप में जमा किया गया। भाजपा नेता सह नागरिक परिषद के सदस्य आशुतोष पासवान ने बताया कि मुंगेर के अलावा देश भर के करोड़ों सनातनियों की आस्था का केंद्र शक्तिपीठ मां चंडिका स्थान का चतुर्दिक विकास सौरभ निधि के सचिव बनने पर हो रहा है। पूर्व में मंदिर का प्रबंधन सही हाथ में नहीं रहने के कारण चंडिका स्थान विकास से वंचित था। वर्ष 2022 के बाद सौरभ निधि के नेतृत्व में मंदिर का ना सिर्फ सौंदर्यीकरण हुआ बल्कि पहली बार मां चंडिका स्थान न्यास की ओर से आयकर विभाग को 9,50,991 टैक्स के रूप में ट्रस्ट ने दिया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




