ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुंगेर पेंशनधारियों का प्रमाणीकरण प्रखंड मुख्यालय में

पेंशनधारियों का प्रमाणीकरण प्रखंड मुख्यालय में

धरहरा। समाजिक सुरक्षा कोषांग के निर्देश पर पेंशन योजना के लाभार्थियों को अब...


पेंशनधारियों का प्रमाणीकरण प्रखंड मुख्यालय में
हिन्दुस्तान टीम,मुंगेरFri, 01 Jan 2021 03:20 AM
ऐप पर पढ़ें

धरहरा।

समाजिक सुरक्षा कोषांग के निर्देश पर पेंशन योजना के लाभार्थियों को अब वार्षिक जीवन प्रमाण पत्र देना होगा। इसके लिए विभाग ने प्रखंड को बायोमैट्रिक एवं आईिरस यंत्र उपलब्ध करा दिया गया है।

अब प्रखंड में ही विशेष यंत्र के माध्यम से पेंशनधारियों का प्रमाणीकरण किया जाएगा। बीडीओ प्रभात रंजन ने बताया कि पूर्व में प्रमाणिक का कार्य कॉमन सर्विस सेंटर द्वारा डोर टू डोर किया जाता था। परंतु सेंटर ने कार्य करना बंद कर दिया है। इसलिए विभाग ने इसकी व्यवस्था प्रखंड में उपलब्ध कराई है।हालांकि पेंशनधारी अपनी सुविधानुसार प्रमाणीकरण का कार्य कॉमन सर्विस सेंटर में करा सकते हैं। इसके लिए उन्हें पांच रुपए शुल्क देना होगा। जबकि प्रखंड में यह सुविधा निशुल्क मुहैया कराई जा रही है। बीडीओ ने बताया कि बिहार सरकार ने कोविड 19 संक्रमण को लेकर गाइडलाइन जारी किया है। जिसका अक्षरश: पालन करने का निर्देश सभी को दिया गया है। गाइडलाइन के अनुसार सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क, सैनिटाइजर आदि का इस्तेमाल किया जाना है। साथ ही प्रत्येक जीवन प्रमाणीकरण के पश्चात यंत्र का सिनेटाइजर किया जाना अनिवार्य बताया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें