Celebration of Prof Mayanand Mishra s Legacy in Maithili Literature 28 दिसंबर को आयोजित होगा मायानंद मिश्र स्मृति उत्सव, Munger Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMunger NewsCelebration of Prof Mayanand Mishra s Legacy in Maithili Literature

28 दिसंबर को आयोजित होगा मायानंद मिश्र स्मृति उत्सव

प्रो. मायानंद मिश्र की पुण्य स्मृति में 28 दिसंबर को एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में उनके योगदान, लेखनी और मैथिली साहित्य पर चर्चा होगी। उद्घाटन पूर्व डी. जी. पी. राकेश कुमार मिश्र और...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुंगेरFri, 27 Dec 2024 12:41 AM
share Share
Follow Us on
28 दिसंबर को आयोजित होगा मायानंद मिश्र स्मृति उत्सव

सहरसा हिन्दुस्तान संवाददाता।मैथिली साहित्य के महान विभूति प्रो.मायानंद मिश्र की पुण्य स्मृति में उनकी जीवनी, लेखनी और भाषायी आन्दोलन से संबंधित चर्चा एवं विमर्श हेतु आगामी 28 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। जिसमे ह्यमायानंद मिश्र स्मृति उत्सवह्ण और मैथिली के नामवर साहित्यकारों की उपस्थिति में आयोजित होनेवाली ह्यसगर राति दीप जरयह्ण के सफलतापुर्वक आयोजन की तैयारी की समीक्षा की गई। विद्यापति नगर में ह्यनवजागरण मंचह्ण तले प्रो. कुलानंद झा की अध्यक्षता बैठक हुई। अभिनव सेलिब्रेशन हॉल में 1 बजे दिन से 6 बजे संध्या एवं 6 बजे संध्या से 6 बजे सुबह के दो सत्रों में आयोजित होना है। कार्यक्रम के उद्घाटन पूर्व डी. जी. पी. राकेश कुमार मिश्र, बी. एन. एम. यू. के दो पूर्व कुलपति आर. के. पी. रमण एवं ज्ञानंजय द्विवेदी एवं विश्वविद्यालय के वर्तमान कुलपति डॉ. अशोक कुमार यादव द्वारा किया जाएगा।

कार्यक्रम में सहरसा, मधेपुरा, सुपौल, दरभंगा, एवं मधुबनी से आने वाले मैथिली साहित्यकारों सहित साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित कथाकार जगदीश प्रसाद मंडल, मैथिली परिषद के महासचिव नारायण यादव, साहित्यकार रामेश्वर प्रसाद मंडल, चंद्र मोहन झा, पल्लवी मंडल, अंजली ठाकुर, प्रो. रेनू झा, दीपिका, शशिप्रभा एवं अन्य। प्रो. मायानंद मिश्र के मैथिली साहित्य में योगदान पर चर्चा एवं विमर्श और कथाकारों द्वारा अपने कथापाठ और उसपर समीक्षकों की चर्चा से संबंधित कार्यकर्मों के अलावा डॉ. महेंद्र द्वारा प्रो. मायानंद मिश्र के व्यक्तित्व एवं कृतित्व से संबंधित पुस्तक ह्यतोहर सरिसह्ण का लोकार्पण किया जाएगा। इसके अतिरिक्त जगदीश प्रसाद मंडल द्वारा रचित कथा संग्रह ह्यविश्व शांतिह्ण एवं ह्यमौनह्ण, रामेश्वर प्रसाद मंडल द्वारा रचित नाटक ह्यचीखह्ण, नारायण यादव का कथासंग्रह ह्यखालीघरह्ण एवं ह्यनवकी पुतोहुह्ण, डॉ. राम आशीष सिंह की अंग्रेजी उपन्यास , रविन्द्र नारायण मिश्र की उपन्यास ह्यजयतु जानकीह्ण और ह्यसीमाक ओही पारह्ण का भी लोकार्पण होगा। मंच के संस्थापक प्रो. भवानंद मिश्र ने कहा कि वे प्रो. मायानंद मिश्र की पुण्य स्मृति में आयोजित हो रहे इस बड़े कार्यक्रम में मैथिली के विभिन्न क्षेत्रीय एवं जातिगत बोलियों की विविधता को प्रतिनिधित्व दिया गया है।

कार्यक्रम के प्रथम सत्र का संयोजन प्रो. के. एस. ओझा और सह-संयोजन निर्मल झा करेंगे। जबकि दुसरे सत्र का संयोजन गोसाईं मंडल, रामेश्वर प्रसाद मंडल और दिग्विजय सिंह करेंगे । बैठक में प्रो. डॉ. अशोक कुमार झा, किसलय कृष्ण, डॉ. अक्षय कुमार चौधरी, डॉ. शांतिलक्ष्मी चौधरी, डॉ. आलोक कुमार झा, निर्मल मिश्र, डॉ. दीनानाथ पटेल, केशव कुमार सिंह, मंत्रेश्वर मिश्र, राधेश्याम साह, प्रणव कुमार अभिषेक, केसर कुमार सिंह, आशीष रंजन, प्रो. निखिल झा, अधिवक्ता राजेश कुमार झा, प्रो. प्रदीप झा, प्रो. ज्ञानचंद, प्रो. प्रदीप कुमार झा, प्रशांत सिंह राजू, प्रो. निखिल झा, रतन मलिक इत्यादि उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।