सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर गुलाल लगाकर मनायी खुशियां

Newswrap हिन्दुस्तान, मुंगेर
share

असरगंज नगर पंचायत के रहमतपुर में सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने की खुशी में उत्सव मनाया गया। उप मुख्य पार्षद खुशबू सिंह और वार्ड पार्षदों ने अबीर-गुलाल से एक-दूसरे को बधाई दी। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखा गया और प्रदेश के विकास की उम्मीद जताई गई।

सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर गुलाल लगाकर मनायी खुशियां

असरगंज, निज संवाददाता। असरगंज नगर पंचायत के रहमतपुर में सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने की खुशी में उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत के उप मुख्य पार्षद खुशबू सिंह एवं सभी वार्ड पार्षदों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर और मिठाई खिलाकर खुशियां मनायी। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों में खासा उत्साह देखा गया। सभी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को बधाई और शुभकामनाएं दी और उनके नेतृत्व में प्रदेश के विकास की उम्मीद जतायी। मौके पर वार्ड पार्षद प्रतिनिधि रंजन बिंद, रोहित कुमार, देवेंद्र सिंह, उप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि दुर्गेश सिंह, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि फुनना ठाकुर, नगर उपाध्यक्ष राकेश कुमार, आजाद सिंह आदि मौजूद थे।-------------------

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।