पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी 100 वीं जयंती मनायी गई
तारापुर में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। समारोह में नगर अध्यक्ष शंभू शरण चौधरी और अन्य नेताओं ने स्व. वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी। असरगंज में भी केक काटकर...

तारापुर, निज संवाददाता। तारापुर के एक रेस्ट हाउस में पूव्र प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की 100 वीं जयंती मनायी गई। मुख्य अतिथि कुमार प्रणय, ब्यूटी विश्वास, नगर अध्यक्ष शंभू शरण चौधरी, नगर महामंत्री रोमित राज, शिव कुमार सिंह ने स्व. वाजपेयी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कुमार प्रणय ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. वाजपेयी विपक्ष के नेता के रूप में आजादी के बाद भारत की घरेलू और विदेश नीति को आकार देने में सक्रिय भूमिका निभाई। नगर अध्यक्ष शंभू शरण चौधरी ने कहा की स्व. वाजपेयी अपनी राजनीतिक प्रतिबद्धता के लिए जाने जाते थे। किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष धर्मवीर भारती ने कहा कि स्व. वाजपेयी ऐसे नेता थे जिनका सम्मान विपक्षी दल के नेता भी करते थे। इस मौके पर चंद्रशेखर वर्मा, महेश कुमार पासवान, प्रकाश कुमार, कैलाश कुमार आदि मौजूद थे।
असरगंज से निसं. के अनुसार असरगंज भाजपा नगर मंडल भाजपा की ओर से श्री सरस्वती मंदिर के प्रांगण में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती केक काटकर मनायी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष प्रह्लाद कुमार मांझी ने की। मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष प्रो. दिलीप कुमार रंजन स्व. वाजपेयी के कृतित्व एवं जीवनी के बारे में विस्तृत चर्चा करते हुए कहा कि उनका चिंतन सदा राष्ट्र को विश्व पटेल पर आगे बढ़ाने एवं भारत माता को परम वैभव तक पहुंचाने की थी। इस अवसर पर पूर्व नगर अध्यक्ष पंकज कुमार दास, पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोहर प्रसाद साह, विजय शंकर उपाध्याय, धनंजय कुमार, नरेश प्रसाद साह,मनोज प्रसाद साह,पंकज पंजियारा आदि मौजूद थे।
धरहरा से एसं. के अनुसार बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 100 वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर भाजपा प्रखंड अध्यक्ष चन्द्रचूड़ साक्षी ने कहा कि अटल बिहारी एक राजनेता के साथ ही पत्रकार और लेखक भी थे। अपने दमदार और ओजस्वी भाषण से वह हर किसी को प्रभावित कर देते थे। अद्भुत कार्यशैली के कारण उन्हें साल 2015 में देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। कार्यक्रम का संचालन निरंजन तांती ने किया। इस मौके पर परेम सिंह, पूर्व अध्यक्ष राजेश सिंह राजू, राजा झा, विनोद कोड़ा, प्रमोद कोड़ा, उत्कर्ष गौतम, ओम कमल, रंजीत वर्मा आदि मौजूद थे।
टेटियाबंबर से एसं. के अनुसार प्रखंड के मिल्की गांव में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी समारोह सुशासन दिवस के रूप में मनायी गयी। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष प्रणव कुमार सिंह ने की। कार्यक्रम में प्रो. शिशिर कुमार सिंह, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष विजय कुमार सिंह, युवा मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष गौरव कुमार, रंजीत कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष वीना देवी, जिला कार्य समिति सदस्य कृष्णकांत सिंह आदि मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।