Celebrating 122nd Birth Anniversary of Chaudhary Charan Singh Farmers Day in Munger पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह थे भारत के सच्चे सपूत: प्रो विनय सुमन, Munger Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMunger NewsCelebrating 122nd Birth Anniversary of Chaudhary Charan Singh Farmers Day in Munger

पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह थे भारत के सच्चे सपूत: प्रो विनय सुमन

संघर्ष मोर्चा की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री की मनाई गई 122 वीं जयंती जयंती समारोह में मौजूद नेताओं ने चौधरी चरण सिंह को बताया कर्मठ, ईमानदार, पिछड़ों और

Newswrap हिन्दुस्तान, मुंगेरMon, 23 Dec 2024 11:50 PM
share Share
Follow Us on
पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह थे भारत के सच्चे सपूत: प्रो विनय सुमन

मुंगेर, निज प्रतिनिधि। सोमवार को स्थानीय जयप्रकाश उद्यान मुंगेर में प्रमंडलीय विकास संघर्ष मोर्चा मुंगेर के तत्वाधान में धरतीपुत्र, किसानों के अग्रणी नेता, भारत रत्न देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का 122 वीं जयंती किसान दिवस के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता मोर्चा के संयोजक प्रो. विनय कुमार सुमन एवं संचालन मोर्चा के सह संयोजक मो. शकील अहमद ने किया। इस अवसर पर राजद के प्रो. विनय कुमार सुमन ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं भारत के प्रधानमंत्री के रूप में किसानों के खुशहाली के लिए अनेकों कार्य किया जो युगों युगों तक याद किया जाएगा। भूमि पर खेती करने वाले किसानों को उन्होंने अधिकार दिलाया। मोर्चा के संयोजक नरेश सिंह यादव ने कहा कि चौधरी साहब कर्मठ, ईमानदार, पिछड़ों और उपेक्षितों के सच्चे नेता थे। भारत के किसानों के साथ-साथ भारत के आर्थिक विकास में चौधरी साहब के द्वारा किए गए कार्यों को भुलाया नहीं जा सकता।

इस अवसर पर मोर्चा के सह संयोजक मो शकील अहमद, राम बहादुर प्रसाद यादव अधिवक्ता, वकील राम, विजय गुप्ता , अशोक रजक, प्रो धीरेंद्र कुमार उर्फ धीर निधि, अनिल भूषण अधिवक्ता, शंकर दास एवं अशोक चौधरी ने भी उनके जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। मौके पर पासवान, विश्वनाथ गुप्ता, नवल किशोर यादव, विजय कुमार गुप्ता, निरंजन यादव, प्रकाश चंद्र, शैलेंद्र शर्मा, रवि कुमार रवि, सरवन यादव, धनंजय कुमार उर्फ डीके वार्ड पार्षद, नवल यादव, छोटू कुमार, औरंज़ेब, मदन कुमार यादव सहित अन्य उपस्थित थे।

कार्यक्रम के अंत में प्रमंडलीय विकास संघर्ष मोर्चा मुंगेर के सभी साथियों के सहमति से यह निर्णय लिया गया की मुंगेर मुख्यालय के नजदीक विश्वविद्यालय भवन निर्माण के लिए संघर्ष में और तेजी लाया जाएगा। साथ ही नई सूची के अनुसार सभी बाढ़ पीड़ितों को मुआवजा राशि अति शीघ्र आवंटित की जाय। तथा किसानों को सस्ती दर पर खाद एवं पानी की व्यवस्था की जाए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।