10 वीं में केन्द्रीय विद्यालय जमालपुर की समृद्धि रही जिला टापर
सीबीएसई बोर्ड ने 10 वीं और 12 वीं का रिजल्ट घोषित किया। केन्द्रीय विद्यालय जमालपुर की समृद्धि कुमारी ने 97.20% अंक लाकर 10 वीं में टापर रही। पारा्रमाउंट एकेडमी के प्रिंस राज ने 97% अंक के साथ सेकेंड...

मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। सीबीएसई बोर्ड ने मंगलवार को को 10 वीं तथा 12 वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। जिसमें 10 वीं में केन्द्रीय विद्यालय जमालपुर की समृद्धि कुमारी ने 97.20% अंक लाकर जिला में टापर रही है। वहीं पारा्रमाउंट एकेडमी तारापुर से प्रिंस राज ने 97% अंक लाकर सेकेंड जिला टापर रहा । तीसरे स्थान पर नेट्रोडेम की अंकिता पाण्डेय 96.20% अंक के साथ रहीं। जबकि चौथे स्थान पर एसवीएम मुंगेर के अंकित राज ने 96% अंक लाकर रहा। दसवीं में मुंगेर जिले का ओवर आल रिजल्ट 95% रहा है। मुंगेर के कुछ प्रमुख स्कूलों का रिजल्ट: 10 वीं में नेट्रोडेम एकेडमी मुंगेर की अंकिता पाण्डेय ने सोशल साइंस तथा दीपिका सिंह ने साइंस में 100 % अंक लाकर जिले तथा मुंगेर को गौरवान्वित की है।
यहां से अंकिता पाण्डेय को 96.80%, शांवी कृष्णा 96.20%, पूर्वी सिंह 96%, आरूषि सिंह 96%, दीपिका सिंह 95.60%, अर्दिना आनंद 95.40%, प्राची चौधरी 95.20% अंक लाकर मुंगेर तथा स्कूल का मान बढ़ाया है। इस स्कूल का रिजल्ट 90% रहा है। इसी तरह न्यू एरा पब्लिक स्कूल मुंगेर के आकर्ष राज ने 93%, विश्वास प्रियम 91.6%%, केतन कुमार 91.4%%, मोजाकिल 87.8%, प्रणव जायसबाल 87.4%, अमन कुमार 83.8% तथा नवील अहमद ने 82.4% अंक लाकर अपने स्कूल में सर्वोच्च स्कोरर रहे हैं। यहां का रिजल्ट सौ फीसदी रहा है। वहीं सरस्वती विद्या मंदिर पुरानीगंज मुंगेर के अंकित राज 96%, आत्मन सिंह 95.4%, अरव कुमार 94.8%, श्रेय राज 93.2%, अवि आर्यन 91.6% तथा आयुष राज ने 91.6% अंक लाकर जिला तथा अपने स्कूल का मान बढ़ाया है। इनकी सफलता पर विद्यालय के प्राचार्य सहित सभी शिक्षकों ने बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। पारामाउंट एकेडमी तारापुर से प्रिंस राज ने 97% अंक लाकर जिला में सेकेंड टापर रहें हैं। यहां से पल्लवी सिंह को 95.2%, सक्षम कुमार को 94.8%, यश सिन्हा 94.7%, प्रज्ञा प्रेशी 93.8%, प्रतिक्षा सिन्हा 91.2% तथा अर्नब राज ने 90.2% अंक लाने में सफल रहे। इस स्कूल का रिजल्ट 99% रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।