
मां दुर्गा और चंडिका मां का आर्शीवाद लेकर मतगणना केन्द्र पहुंचेंगे प्रत्याशी
संक्षेप: मुंगेर में मतगणना के लिए सभी प्रत्याशियों में उत्सुकता है। सभी प्रत्याशी सुबह पूजा के बाद माता दुर्गा के दरबार में जाकर आशीर्वाद लेंगे। जीत के बाद कोई भी विजय जुलूस या आतिशबाजी नहीं होगी। सभी प्रत्याशियों ने समर्थकों से भी शांति बनाए रखने की अपील की है।
मुंगेर, निज संवाददाता। शुक्रवार को होने वाली मतगणना को सभी प्रत्याशियों में उत्सुकता देखी जा रही है। जीत की मंशा को लेकर सभी प्रत्याशी सुबह स्नान ध्यान व पूजा पाठ के बाद मां दुर्गा और चंडिका माता के दरबार में पहुंचेंगे। माता का आर्शीवाद लेकर ही सभी अभ्यर्थी मतगणना केन्द्र डीजे कॉलेज पहुंचेंगे। जीत सुनिश्चित होने के बाद भी कोई प्रत्याशी ना तो विजय जुलूस निकालेंगे ना ही आतिशबाजी करेंगे। सभी प्रत्याशियों ने अपने समर्थकों से भी जीत के बाद आतिशबाजी नहीं करने का आग्रह किया है। - अपनी जीत के प्रति आश्वस्त मुंगेर विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी कुमार प्रणय ने बताया कि शांति पूर्वक मतगणना केन्द्र में जाएंगे।

सुबह स्नान ध्यान के बाद सबसे पहले माता चंडिका मंदिर पहुंच कर माता का आर्शीवाद लेंगे तत्पश्चात शादीपुर स्थित बड़ी दुर्गा मंदिर पहुच कर पूजा करेंगे। उसके बाद मतगणना केन्द्र पहुंचेंगे। - मुंगेर विधानसभा के राजद प्रत्याशी अविनाश कुमार विद्यार्थी उर्फ मुकेश यादव ने बताया कि जनता के अपार समर्थन दिया है, उनकी जीत निश्चित है। शुक्रवार सुबह घर में पूजा के पश्चात प्रसिद्ध शक्तिपीठ चंडिका स्थान और मां भगवती बड़ी दुर्गा का आर्शीवाद लेने के बाद वह मतगणना केन्द्र पहुंचेंगे। मतगणना में जीत के बाद भी किसी तरह का जुलूस नहीं निकालेंगे। - जमालपुर विधानसभा के जदयू प्रत्याशी नचिकेता मंडल भी जीत के प्रति पूरी तरह आश्वस्त दिखे। उन्होंने बताया कि हर वर्ग के लोगों ने उनको अपार समर्थन दिया है। मतगणना में जीत की घोषणा के बाद भी किसी तरह का उत्सव नहीं मनाएंगे, ना ही जुलूस निकालेंगे। जनता ने जो प्यार और समर्थन दिया है, उसके अनुरूप जनता की सेवा करने का काम करेंगे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




