ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुंगेरएकता और अनुशासन के साथ हर क्षेत्र में आगे बढ़े कैडेट्स: प्राचार्य

एकता और अनुशासन के साथ हर क्षेत्र में आगे बढ़े कैडेट्स: प्राचार्य

मुंगेर। हिन्दुस्तान संवाददाता बीआरएम कॉलेज में एनसीसी-डे का आयोजन किया गया। जिसमें एनसीसी कैडेट्स...

एकता और अनुशासन के साथ हर क्षेत्र में आगे बढ़े कैडेट्स: प्राचार्य
हिन्दुस्तान टीम,मुंगेरWed, 01 Dec 2021 07:50 PM
ऐप पर पढ़ें

मुंगेर। हिन्दुस्तान संवाददाता

बीआरएम कॉलेज में एनसीसी-डे का आयोजन किया गया। जिसमें एनसीसी कैडेट्स ने कई कार्यक्रमों की प्रस्तुति की। मौके पर प्राचार्य डॉ. कंचन गुप्ता ने एसीसी कैडेट को संबोधित करते हुए कहा कि इसी एकता और अनुशासन के साथ हर क्षेत्र में आगे बढ़ते रहो। वहीं प्रो. नीलू कुमारी एवं प्रो. निर्मला ने भी कैडेट की सराहना करते हुए उसकी हौसला आफजाई की।

गौरतलब है एनसीसी-डे हर वर्ष नवंबर के आखिरी रविवार को मनाया जाता है। सबसे पहले एनसीसी दिवस पंडित जवाहरलाल नेहरू ने परीक्षण में मनाया था। तब यह हर वर्ष मनाया जाता है। इस वर्ष 73वां एनसीसी दिवस मनाया जा रहा है। एनसीसी का गठन सैनिकों की सहायता के लिए किया गया था। सबसे पहले कोलकाता विश्वविद्यालय में सैनिक परीक्षण देने की शुरुआत 3 नवंबर 1917 में हुई थी। एनसीसी भी भारतीय सेना का ही एक अभिन्न अंग है।

इस दिन सभी एनसीसी कैडेट ने कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर भाग लिया। चाहे वह डांस स्पीच नाटक हो या कविता। इसी दौरान सुप्रिया, निकिता एवं मुस्कान ने प्रिंसिपल एवं एएनओ नेहा को पायलटिंग कर मंच तक लायी। एनसीसी कैडेट रिया ने गणेश वंदना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। साथ ही साथ वर्षा एवं तृप्ति ने एनसीसी के इतिहास के बारे में बड़ी रोचक बातें स्पीच एवं कविता के माध्यम से दर्शाया। इसके साथ लक्ष्मी प्रिया और सुचिता ने एंकरिंग पर आयोजन को शानदार बनाया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें