गोदरेज तोड़कर तीन लाख के जेवरात की चोरी
बनहरा गांव में शनिवार रात को अज्ञात चोरों ने एक घर से 3 लाख से अधिक के जेवरात चुरा लिए। गृहस्वामी की पत्नी ने सुबह 4:30 बजे चोरी का पता लगाया। पुलिस और डॉग स्क्वायड को बुलाया गया, लेकिन चोरों का कोई...

टेटियाबंबर, एक संवाददाता। शनिवार की रात बनहरा गांव के एक घर से अज्ञात चोरों ने गोदरेज तोड़कर 3 लाख से अधिक के जेवरात की चोरी कर ली। सुबह 4.30 बजे जब गृहस्वामी अवधेश कुमार सिंह की पत्नी जगी तो चोरी का पता चला। चोरी की जानकारी मिलने पर गंगटा थाना पलिस पहंुची एवं डॉग स्क्वायड को बुलाया, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। गृहस्वामी अवधेश कुमार सिंह की पत्नी बेबी देवी ने बताया कि रात 12 बजे तक हम सभी जगे थे। पुत्र घर के एक कमरे में सो रहा था। सुबह 4.30 बजे जगा तो जिस कमरे में गोदराज था उसका दरबाजा खुला था और सामान बिखरे पड़े थे। जिस कमरे में मेरा पुत्र सो रहा था उसको बाहर से कुंडी लगा दी गई थी। उन्होंने तीन लाख से अधिक के जेवरात चोरी की जानकारी दी। थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि जांच पड़ताल कर चोरों का पता लगाया जा रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।