Munger News: घर में घुसकर महिला के साथ मारपीट मामले में चार पर प्राथमिकी दर्ज

हिन्दुस्तान, मुंगेर
Follow us on Google News
share

Munger News: हवेली खड़गपुर के मुजफ्फरगंज गांव में दबंगों ने महिला उषा देवी के साथ घर में घुसकर मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है।

Munger News: घर में घुसकर महिला के साथ मारपीट मामले में चार पर प्राथमिकी दर्ज

Munger News: हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता।हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के मुजफ्फरगंज गांव में गांव के ही दबंगों ने घर में घुसकर महिला के साथ मारपीट किया। जिसमें महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। महिला का इलाज परिजनों के द्वारा हवेली खड़गपुर अनुमंडल अस्पताल में कराया गया। जख्मी महिला मुजफ्फरगंज गांव निवासी विजय कुमार की पत्नी उषा देवी ने हवेली खड़गपुर थाना में आवेदन देकर चार व्यक्ति पर प्राथमिकी दर्ज कराया है। अपने आवेदन में उषा देवी ने बताया है कि मैं अपने घर में थी तभी गांव के ही राजेश साह, सुजान पासवान, दिनेश पासवान तथा रुबी कुमार लाठी डंडे से लैस होकर मेरे घर में घुस आया और गाली गलौच करते हुए मेरे साथ मारपीट करने लगा।

मेरे शोर मचाने पर गांव के लोग जब जमा होने लगे तो सभी भाग गए। वहीं इस संबंध में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि उषा देवी द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर चार व्यक्ति पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन के साथ आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।