विवाहित की आत्महत्या मामले में मृतका के पिता ने दर्ज कराया दहेज हत्या का मामला,

Jan 02, 2026 12:52 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुंगेर
share Share
Follow Us on

हवेली खड़गपुर में एक विवाहिता अंजली कुमारी ने आत्महत्या कर ली। उसके पिता ने दहेज के लिए हत्या का मामला दर्ज कराया है। पति गुलशन, ससुर शंभू और सास को आरोपी बनाया गया है। अंजली के पिता का कहना है कि शादी के बाद से दहेज की मांग के चलते उसकी बेटी को प्रताड़ित किया जा रहा था।

विवाहित की आत्महत्या मामले में मृतका के पिता ने दर्ज कराया दहेज हत्या का मामला,

हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। बुधवार की देर शाम को नगर क्षेत्र के मुलुकटांड में एक विवाहिता के द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने के मामले में मृतका अंजली कुमारी के पिता जमुई जिला के बरहट थाना क्षेत्र के भलुका गांव निवासी उदित रावत उर्फ सुधीर रावत ने हवेली खड़गपुर थाना मे दहेज के लिए हत्या किए जाने का मामला दर्ज कराया है। आवेदन में मृतका के पति गुलशन कुमार, ससुर शंभू मंडल तथा सास को नामजद किया गया है। तीनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हवेली खड़गपुर थाना में दिए अपने आवेदन में उदित रावत ने बताया है कि मैं अपनी पुत्री अंजली कुमारी का विवाह 8 महीने पहले मुलुकटांड निवासी शंभू मंडल के पुत्र गुलशन कुमार के साथ किया था।

अपनी हैसियत के अनुसार शादी में काफी खर्च किया था। शादी के कुछ दिनों के बाद से ही दहेज के रूप में 2 लाख का मांग किया जाने लगा। जिसके लिए मेरी पुत्री को काफी प्रताड़ित किया जा रहा था। जिसमें पति के साथ ससुर एवं सास भी सहयोग करते थे। मृतका के पिता उदित रावत ने थानाध्यक्ष से कड़ी कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई। वही इस संबंध में थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि दहेज हत्या का मामला दर्ज करते हुए तीन व्यक्ति पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए पति, सास एवं ससुर को गिरफ्तार किया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।