ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुंगेरकार्यकर्ताओं की मेहनत से भाजपा क्षितिज तक पहुंची

कार्यकर्ताओं की मेहनत से भाजपा क्षितिज तक पहुंची

तारापुर | निज संवाददाता भारतीय जनता पार्टी तारापुर मंडल कार्यसमिति की बैठक रविवार...

कार्यकर्ताओं की मेहनत  से भाजपा क्षितिज तक पहुंची
हिन्दुस्तान टीम,मुंगेरMon, 02 Aug 2021 04:40 AM
ऐप पर पढ़ें

तारापुर | निज संवाददाता

भारतीय जनता पार्टी तारापुर मंडल कार्यसमिति की बैठक रविवार को प्रखंड के धौनी गांव में आयोजित किया। अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष विनीत सिंह ने और संचालन महामंत्री शंभू केसरी ने किया। बैठक को संबोधित करतज हुए मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा बिहार प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सौरभ कुमार ने वर्चुअल माध्यम से बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व के बैठक की जानकारी से अवगत होते हुए आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा किया।

बैठक में भाजपा के इतिहास व विकास पर प्रकाश डालते हुए मुख्य वक्ता रामखेलावन शर्मा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के त्याग, तपस्या व मेहनत की वजह से ही आज क्षितिज तक पहुंची है। धर्मवीर यादव ने कहा कोरोना महामारी में जिन लोगो ने अपनो को खोया उनके साथ पार्टी और सरकार की सहानभूति है।

वहीं विनीत सिंह ने आत्म निर्भर मंडल पर अपना विचार रखा।कार्यक्रम में डा. बलदेव कुशवाहा, डा. विद्यानंद सिंह, डा. चंद्रशेखर वर्मा, ममता कुमारी, भूपेश कुमार, मोनू कुमार, ई. विक्रम कुमार यादव, अंतेश दुबे, नित्यानंद कुमार, संजय शाह, चंदन कुमार यादव, सुबोध शर्मा, सन्नी कुमार, लाल जी मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें