भाजपा नगर मंडल की बैठक में 22 फरवरी को मन की बात सुनने की तैयारी

Feb 19, 2026 12:40 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुंगेर
share

हवेली खड़गपुर में भाजपा नगर मंडल की बैठक आयोजित की गई। बैठक में 22 फरवरी को पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम पर चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं से अपील की गई कि वे अधिक लोगों को कार्यक्रम से जोड़ें। नगर अध्यक्ष ने बूथ स्तर पर तैयारी सुनिश्चित करने की बात कही।

भाजपा नगर मंडल की बैठक में 22 फरवरी को मन की बात सुनने की तैयारी

हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। बुधवार को नगर के सिंहपुर स्थित सामुदायिक भवन में भाजपा नगर मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता नगर भाजपा अध्यक्ष शिव शंकर चौधरी ने किया। जबकि मुख्य अतिथि के रूप में विधानसभा संयोजक शंभू केशरी एवं जिला मंत्री रजनीश झा विशेष रूप से मौजूद थे। बैठक में आगामी 22 फरवरी को आयोजित होने वाले पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। तारापुर विधानसभा संयोजक शंभू केशरी ने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्रों के अधिक से अधिक लोगों को कार्यक्रम से जोड़ें तथा बूथ स्तर पर इसकी तैयारी सुनिश्चित करें।

उन्होंने प्रधानमंत्री के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत बनाने पर भी जोर दिया गया। जिला मंत्री रजनीश झा ने कहा कि पिछले माह की तुलना में इस बार अधिक लोगों तक मन की बात पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। नगर अध्यक्ष शिवशंकर चौधरी ने कहा कि 22 फरवरी को जिस शक्ति केंद्र पर 80 प्रतिशत बूथों में मन की बात सुनी जाएगी, उस शक्ति केंद्र के प्रमुख को जिला स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। साथ ही मंडल के सभी बूथ अध्यक्षों को नगर स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। बैठक के दौरान पिछले दिनों नगर अध्यक्ष शिवशंकर चौधरी को राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के द्वारा सम्मानित किए जाने के बाद मौजूद पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि आप सभी कार्यकर्ताओं की बदौलत ही यह सामान प्राप्त हुआ है। इस मौके पर महामंत्री माधव ठाकुर, अजीत कुमार साह, अशोक सिंह, डा. अशोक केशरी, संजीव चंद्र साहा, ओमप्रकाश साह, श्रवण कुमार, सुभाष, गौतम, सूरज, निरंजन मिश्रा, पूर्णानंद केशरी, शिवदयाल शर्मा, प्रदीप कुमार मंडल, राजेश कुमार, राजू चौधरी, सुरेश, मोनू, संजय मंडल, चंदन, अविनाश, ओमप्रकाश पासवान, मनोज चौधरी आदि समेत अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।