Hindi NewsBihar NewsMunger NewsBJP Candidate Samrat Chaudhary Files Nomination for Tarapur Assembly Election
बेपटरी हुई शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करेगा प्रशासन

बेपटरी हुई शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करेगा प्रशासन

संक्षेप: हो गई है। बाजार क्षेत्र में सड़कों का अतिक्रमण व ऑटो तथा टोटो के अनियंत्रित परिचालन के कारण मुख्य बाजार में अक्सर सड़क जाम की समस्या का सामना शहरवासियो

Fri, 17 Oct 2025 12:51 AMNewswrap हिन्दुस्तान, मुंगेर
share Share
Follow Us on

मुंगेर, निज संवाददाता। 164-तारापुर विधानसभा से भाजपा उम्मीदवार के रूप में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को तारापुर अनुमंडल कार्यालय में नामांकन दाखिल किया। डिप्टी सीएम ने एसडीओ तारापुर सह निर्वाची पदाधिकारी राकेश कुमार रंजन के समक्ष नामांकन पर्चा भरा। नामांकन के समय सम्राट चौधरी के साथ टिकट से वंचित हुए जदयू विधायक राजीव कुमार सिंह भी साथ थे। नामांकन पर्चा भरने के बाद उन्होंने तारापुर नगर क्षेत्र के गाजीपुर ईदगाह मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। जिले के 165 मुंगेर विधानसभा सीट से गुरुवार को भाजपा व राजद सहित 5 प्रत्याशियों ने अनुमंडल कार्यालय मुंगेर सदर के कार्यालय में नामांकन दाखिल कराया।

मुंगेर विधानसभा के लिए भाजपा प्रत्याशी कुमार प्रणय, राजद प्रत्याशी अविनाश कुमार विद्यार्थी उर्फ मुकेश यादव सहित निर्दलीय कृष्णा मंडल, राकेश कुमार और राजा केशरी ने नामांकन दाखिल कराया। नामांकन कर वापस लौटने के बाद भाजपा व राजद प्रत्याशी मीडिया से रूबरू हुए। वहीं 166-जमालपुर विधानसभा के लिए 02 निर्दलीय प्रत्याशी व पूर्व आईपीएस शिवदीप लांडे और धीरज कुमार ने नामांकन दाखिल कराया। ----------------------------- मुंगेर से 02 जमालपुर से 6 प्रत्याशी ने कटाया नाजिर रशीद मुंगेर, निज संवाददाता । विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण में होने वाले मुंगेर जिलान्तर्गत 165-मुंगेर व 166- जमालपुर विधानसभा के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर है। लेकिन अब तक जमालपुर व मुंगेर विधानसभा के लिए नामांकन दाखिल करने के लिए प्रत्याशी नाजिर रशीद कटा रहे हैं। गुरूवार को मुंगेर विधानसभा के लिए 02 प्रत्याशियों ने नाजिर रशीद कटाया। मुंगेर विधानसभा के लिए गुरूवार को जनसुराज पार्टी से संजय कुमार सिंह ने तथा बहुजन समाज पार्टी से रणवीर सहनी ने नाजिर रशीद कटाया। वहीं 166 जमालपुर विधानसभा के लिए आम आदमी पार्टी से गोपाल कुमार, कांग्रेस पार्टी से रोहित मणी भूषण, जागरूक जनता पार्टी से अमित कुमार शर्मा के अलावा निर्दलीय हर्षवर्द्धन सिंह, दुर्गेश सिंह और नरेन्द्र कुमार ने नाजिर रशीद कटाया। -----------------------------------------------