अनिमेष आनंद भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य मनोनीत

Newswrap हिन्दुस्तान, मुंगेर
share

मुंगेर जिले के शिवगंज निवासी अनिमेष आनंद को भाजपा बिहार का प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। अनिमेष आनंद राजनीति में सक्रिय हैं और उन्होंने पहले भी कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया है।

अनिमेष आनंद भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य मनोनीत

​मुंगेर। मुंगेर जिला अंतर्गत शिवगंज के निवासी अनिमेष आनंद को भाजपा बिहार का प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति से स्थानीय कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। ​अनिमेष आनंद राजनीति में लंबे समय से सक्रिय रहे हैं। वे वर्ष 2008 से ही भाजपा युवा मोर्चा में निरंतर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इससे पूर्व उन्होंने आजसुमो में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य और जिला महामंत्री जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहकर संगठन को मजबूती प्रदान की थी। अपनी नई जिम्मेदारी पर उन्होंने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन के विस्तार और जनहित के कार्यों के लिए सदैव समर्पित रहेंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।