ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुंगेरशहर के सभी वार्ड में बायो कम्पोस्ट पिट बनेगा

शहर के सभी वार्ड में बायो कम्पोस्ट पिट बनेगा

मुंगेर नगर निगम के सभी वार्ड में बायो कम्पोस्ट पिट बनेगा। जिसमें घरों से निकलने वाले गीले कचरे से खाद तैयार...

शहर के सभी वार्ड में बायो कम्पोस्ट पिट बनेगा
हिन्दुस्तान टीम,मुंगेरSat, 18 May 2019 12:34 AM
ऐप पर पढ़ें

मुंगेर नगर निगम के सभी वार्ड में बायो कम्पोस्ट पिट बनेगा। जिसमें घरों से निकलने वाले गीले कचरे से खाद तैयार होगा।

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन अधिनियम 2016 के तहत चल रही गतिविधियों एवं कार्यकलापों को लेकर शुक्रवार को प्रमंडलीय आयुक्त के सभागार में समीक्षा बैठक हुई। बैठक में क्रियाकलापों की समीक्षा की गई। प्रमंडलीय आयुक्त पंकज कुमार पाल ने इस पूरी प्रक्रिया में मानव संसाधन और उनके प्रशिक्षण की आवश्यकता की जरूरत बतायी। साथ ही निगम आयुक्त को इस संबंध में आकलन कर लेने का निर्देश दिया।

निर्माण एवं विध्वंस अपशिष्ट के संग्रहण व निपटान की जमीन चिन्हित: उन्होंने कहा कि विभागीय दिशा- निर्देश के अनुकूल निर्माण एवं विध्वंस अपशिष्ट के संग्रहण एवं निपटाने के लिये जमीन चिन्हित कर ली गयी है। इस योजना में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिये गीले कचरे के लिए कंपोस्ट पिट का निर्माण एवं सूखे कचड़े के लिए मेटेरियल रिकवरी सेंटर का निर्माण करते हुए प्रसंस्करण का कार्य किया जाना है। मौके पर सचिव राम अनुग्रह नारायण सिंह, उप निदेशक जन सम्पर्क दिनेश कुमार, नगर प्रबंधक दीपक कुमार तिवारी आदि उपस्थित थे।

प्रतिदिन 57 टन अपशिष्ट का होता निर्माण : नगर निगम के नगर आयुक्त श्रीकांत शास्त्री ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में 45 वार्ड हैं जिसमें 32891 घरों की संख्या है, जिसकी आबादी 2 लाख 13 हजार 301 है। इन घरों से नगर निगम क्षेत्र में प्रतिदिन 57 मैट्रिक टन अपशिष्ट का निर्माण होता है। निगम द्वारा शहर के गीले और सूखे कचरे के लिए अलग- अलग चिन्हित किए गए बक्से में रखकर इसका निष्पादन किया जाता है। मेटीरियल रिकवरी को लेकर जमीन चिन्हित कर लिया गया है। नगर निगम के नगर आयुक्त श्रीकांत शास्त्री से कहना है जिले में लगभग सभी वार्डों में बायो कम्पोस्ट के निर्माण हो जाने से शहर का कचरा उपयोग में आने लगेगा। इससे किसानों को भी सस्ते दर पर जैविक खाद मिलेगा।

निगम में 10 बायोकंपोस्टर हैं कार्यशील : नगर आयुक्त श्री शास्त्री ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में 10 बायोकंपोस्टर वर्तमान में कार्यशील हैं। 35 नए बायोकंपोस्टर लगाने की प्रक्रिया चल रही है। इसके लग जाने से सभी वार्डो में एक-एक बायोकंपोस्टर हो जायेंगे। उन्होंने बताया कि अपशिष्ट कचरा का एक हिस्सा खाद्य के रूप में इस्तेमाल होता है, वहीं इसका बड़ा हिस्सा भूमि भरने में किया जाता है। कचरा निस्तारण के अनुश्रवण को लेकर स्थानीय लोगों के सहयोग से मोहल्ला कमेटी बनायी गयी है। इसी क्रम में उन्होंने चुरंबा स्थित कंपोस्ट पिट की भी जानकारी दी। नगर आयुक्त ने बताया कि अपशिष्ट कचरा निस्तारण के शहरवासियों को भी जागरूक होना होगा। इसका प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें