एआईफुक्टो की 70वीं वर्षगांठ पर पटना में शिक्षक आंदोलन पर आयोजित की गई संगोष्ठी
फोटो:मुंगेर-2, एआईफुक्टो की 70वीं वर्षगांठ पर पटना में आयोजित संगोष्ठी में महासंघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारी को सम्मानित करते महासंघ के वरीय अधिकारी

मुंगेर, एक संवाददाता। बिहार विधान परिषद सभागार में अखिल भारतीय विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक महासंघ (एआईफुक्टो) की 70वीं वर्षगांठ के अवसर पर बिहार का शिक्षक आंदोलन और प्रो. परमानंद सिंह मदन विषय पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों, प्राध्यापकों एवं शिक्षा जगत से जुड़े कई विशिष्ट अतिथियों ने भाग लिया और शिक्षक आंदोलन की दिशा एवं चुनौतियों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया।संगोष्ठी के पहले सत्र में हुआ शिक्षक आंदोलन पर मंथन:संगोष्ठी के प्रथम सत्र में बिहार में शिक्षक आंदोलन पर गहन मंथन हुआ। विषय विशेषज्ञों एवं आमंत्रित अतिथियों ने बिहार के शिक्षक आंदोलन के इतिहास, वर्तमान स्थिति और भविष्य की संभावनाओं पर अपने-अपने विचार रखे।
सत्र की अध्यक्षता प्रो. कार्यानंद पासवान ने की, जबकि स्वागत अभिभाषण मुगुटा, मुंगेर विश्वविद्यालय के महासचिव सह एआईफुक्टो, बिहार के नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष प्रो. हरिश्चंद्र शाही ने दिया। इस दौरान मुंगेर विश्वविद्यालय के अंग्रेजी स्नातकोत्तर विभागाध्यक्ष प्रो. भवेशचंद्र पांडेय ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए और शिक्षक एकता एवं संगठन की मजबूती पर बल दिया।दूसरे सत्र में सम्मान समारोह आयोजित:सेमिनार के दूसरे सत्र में एआईफुक्टो के 34वें राष्ट्रीय सम्मेलन में बिहार से नवनिर्वाचित पदाधिकारियों- महासचिव प्रो. अरुण कुमार, उपाध्यक्ष प्रो. हरिश्चंद्र शाही तथा क्षेत्रीय सचिव डॉ. शंभुनाथ प्रसाद सिन्हा-का सम्मान किया गया। इन पदाधिकारीयों को शॉल एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर शिक्षकों ने संगठन की मजबूती और शिक्षा व्यवस्था में सुधार के संकल्प को दोहराया।मुंगेर विश्वविद्यालय की रही सक्रिय भागीदारी:सेमिनार के संबंध में जानकारी देते हुए एआईफुक्टो के उपाध्यक्ष श्री शाही ने बताया कि, कार्यक्रम में मुगुटा (मुंगेर विश्वविद्यालय) की ओर से बड़ी संख्या में शिक्षकों ने भाग लेकर अपनी सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराई। इनमें प्रो. अजीत ठाकुर, डॉ. अलाउद्दीन, डॉ. औरंगजेब खान, डॉ. गिरिधारी लाल, डॉ. बालजीत रजक, डॉ. इना, डॉ. पूर्णिमा, प्रभात कुमार, लक्ष्मीकांत झा, डॉ. योगेशचंद्र गुप्ता, डॉ. संजीव कुमार, डॉ. वीरेन्द्र पांडेय, डॉ. डी.के. गोयल, डॉ. ओमप्रकाश, डॉ. अमित कुमार, डॉ. अमोद प्रबोधी, डॉ. आजम अयूबी, डॉ. राहुल कुमार गुप्ता एवं डॉ. अंशु कुमार राय सहित कई प्राध्यापक शामिल रहे। इन प्राध्यापकों ने सेमिनार में अपने-अपने विचार भी व्यक्त किये। श्री शाही ने बताया कि, कार्यक्रम के अंत में संघ के शीर्ष नेतृत्व द्वारा मुगुटा, मुंगेर विश्वविद्यालय के महासचिव, अध्यक्ष एवं सभी इकाइयों के पदाधिकारियों और सदस्यों के सेमिनार में बड़ी संख्या में उपस्थिति, सहभागिता और योगदान के लिए आभार प्रकट किया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


