जल जीवन हरियाली की महत्ता को जन जन तक पहुंचाएं: कृषि मंत्री
फोटो मुंगेर-4, मंगलवार को संयुक्त कृषि भवन में जल जीवन हरियाली दिवस पर आयोजित वेबकास्टिंग कार्यक्रम में मौजूद कृषि विभाग के अधिकारी

मुंगेर, निज प्रतिनिधि। मंगलवार को कृषि विभाग, बिहार, पटना द्वारा उनके विभागीय सभागार में राज्य स्तर पर “जल-जीवन-हरियाली दिवस” का आयोजन किया गया। जिसका वेबकास्टिंग के माध्यम से जिला से लेकर प्रखंड स्तर पर प्रसारित किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता राम कृपाल यादव, मंत्री, कृषि विभाग के द्वारा की गई। साथ ही, इस विभाग के कृषि निदेशक,सौरभ सुमन यादव , जल-जीवन-हरियाली मिशन निदेशक, सुमित कुमार एवं उप मिशन निदेशक राम कुमार पोद्दार भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर जल-जीवन-हरियाली मिशन तथा अन्य संबंधित विभागों के पदाधिकारी भी शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान आयोजित परिचर्चा का मुख्य विषय था“कम पानी में अधिक उत्पादन: कृषि नवाचारों से बदलता परिदृश्य”।
इस अवसर पर मंत्री, कृषि विभाग रामकृपाल यादव द्वारा जल संरक्षण एवं उसके महत्व पर विशेष बल दिया गया। कार्यक्रम में मिशन निदेशक, सुमित कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि बदलते जलवायु परिदृश्य में यह अत्यंत आवश्यक हो गया है कि फसल चक्र को मौसम के अनुरूप व्यवस्थित कर कृषि कार्यों का संचालन किया जाए। उन्होंने यह भी बताया कि सूक्ष्म सिंचाई तकनीकों के माध्यम से जल उपयोग दक्षता बढ़ाई जा सकती है, जिससे कम पानी में अधिक उत्पादन संभव है।संयुक्त कृषि भवन, मुंगेर के सभागार में वेबकास्टिंग के माध्यम से आयोजित कार्यशाला में इस कार्यक्रम में कृषि विभाग के कर्मियों, पदाधिकारियों एवं किसानों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। यह कार्यक्रम जिला मुख्यालय के साथ-साथ सभी अनुमंडल मुख्यालय एवं प्रखंड मुख्यालय स्तर पर भी आयोजित किया गया।धरहरा से एसं के अनुसार, प्रखंड मुख्यालय स्थित ई-किसान भवन धरहरा में मंगलवार को जल-जीवन-हरियाली दिवस के अवसर पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जल संरक्षण, हरियाली बढ़ाने, पर्यावरण संतुलन बनाए रखने तथा किसानों को जागरूक करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। गोष्ठी को संबोधित करते हुए प्रखंड कृषि पदाधिकारी (बीएओ) अशोक प्रियदर्शी ने प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत ड्रिप सिंचाई के लाभों की जानकारी दी। मौके पर अमारी पंचायत के मुखिया अरुण कुमार साहु, संजय कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधि व किसान उपस्थित रहे। कार्यक्रम में किसानों को योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


