टूल एवं स्टडी किट के लिये करें आवेदन

Jan 16, 2026 12:23 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुंगेर
share Share
Follow Us on

बिहार के युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग ने योग्य अभ्यर्थियों को स्वरोजगार के लिए टूल किट और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए स्टडी किट प्रदान की है। इसके तहत इलेक्ट्रीशियन, मोबाइल रिपेयर जैसे क्षेत्रों में प्रशिक्षण का प्रमाण पत्र आवश्यक है। दिव्यांगजन और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के युवा भी लाभान्वित होंगे।

टूल एवं स्टडी किट के लिये करें आवेदन

मुंगेर, निज प्रतिनिधि। युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार, पटना के नियोजन सेवा का विस्तार के अन्तर्गत योग्य अभ्यर्थियों को टूल किट एवं नियोजन-सह-मार्गदर्शन कार्यक्रम योजनान्तर्गत स्टडी किट प्रदान किया गया है। इस आलोक में युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार, पटना नियोजन सेवा का विस्तार योजनान्तर्गत योग्य अभ्यर्थियों को कुछ शर्तों के अनुरूप स्वरोजगार के लिये टूल किट एवं नियोजन-सह-मार्गदर्शन कार्यक्रम योजनान्तर्गत प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिये स्टडी किट प्रदान कर रही है। इसके लिये वांछित योग्यता एवं शर्त निर्धारित है। इस संबंध में उज्ज्वल कुमार ने बताया कि नियोजन सेवा का विस्तार योजनान्तर्गत टूल किट इलेक्ट्रीशियन, फीटर, मोबाइल रिपेयर, ब्यूटीशियन, प्लंबर, इलेक्ट्रॉनिक्स रिपेयर आदि में मान्यता प्राप्त संस्थान से कम से कम 3 माह का प्रशिक्षण प्राप्त होना जरूरी है।

आरसेटी, जन शिक्षण संस्थान, पीएम केवाई , डीडीयूजी केवाई इत्यादि में मान्यता प्राप्त संस्थाओं द्वारा (3 माह से कम) का प्रशिक्षण प्राप्त एवं पूर्व से कार्य/ट्रेड में निपुण आरपीएल 'रिकॉग्नाइजेशन शनका पीरियड लर्निंग के तहत नियमानुसार निर्गत प्रमाण-पत्र प्राप्त युवा भी लाभुक होंगे। नियोजन सह मार्गदर्शन कार्यक्रम योजनान्तर्गत स्टडी किट वित्तरण। यूपीएससी , बीपीएससी, नीट , जेआरएफ, एसएससी, रेलवे बैंकिंग व अन्य लोक सेवा आयोग एवं शिक्षक पात्रता परीक्षा इत्यादि परीक्षा से संबंधित साक्ष्य प्रस्तूत करना होगा। दिव्यांगजन,अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग, ट्रांसजेंडर उम्र सीमा 18-40 निर्धारित है। दिव्यांगजन, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग, जिसका वार्षिक आय तीन लाख या उससे कम। उम्र, संबधित परीक्षा के मापदण्ड के अनुरूप होना चाहिये।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;