मुख्यमंत्री स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में डीआरसीसी का रहा शानदार प्रदर्शन

Newswrap हिन्दुस्तान, मुंगेर
share

मंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना में 2791 लक्ष्य के मुकाबले 2919 छात्रों को लिा योजना का लाभ मुंगेर, निज प्रतिनिधि। जिला निबंधन एवं परामर्श कें

मुख्यमंत्री स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में डीआरसीसी का रहा शानदार प्रदर्शन

मुंगेर, निज प्रतिनिधि। जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र (डीआरआईसीसी) ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में लक्ष्य से भी ज्यादा उपलब्धि प्राप्त की है। डीआरसीसी के माध्यम से शिक्षित युवाओं के लिए तीन प्रमुख योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इसके माध्यम से बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, कुशल युवा कार्यक्रम और मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता योजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है। सरकार की ओर से सात निश्चय योजना में एक आर्थिक हाल युवाओं को बल कार्यक्रम चल रहा है। इन योजनाओं से जोड़ने को लेकर शिक्षित युवाओं के लिए निशुल्क ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा उपलब्ध है। युवाओं की सुविधा के लिए केंद्र में काउंटर की व्यवस्था की गई है।

--------2 अक्टूबर 2016 को योजना की हुई थी शुरुआत :2 अक्टूबर 2016 को जिले में जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र के माध्यम से संचालित सभी योजनाओं की शुरुआत की गई थी। सरकार की ओर से युवा वर्ग को आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से तीन योजना शुरू की गई थी। जिसमें मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना, मुख्यमंत्री स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, कुशल युवा कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। जो शिक्षित युवाओं के लिए कारगर साबित हो रहा है। गरीब परिवार भी बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाने के लिए डीआरसीसी से अधिकतम चार लाख रुपए का लोन प्राप्त कर सकते हैं।------वित्तीय वर्ष 2025-2026 में डीआरसीसी की रही यह उपलब्धि :वित्तीय वर्ष2025-26 में डीआरसीसी की ओर से मुख्यमंत्री स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में106.75 प्रतिशत अचीवमेंट हासिल किया है। कुल 1275 के लक्ष्य में 1361 लोगों को योजना का लाभ दिलाया गया। वहीं मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना में 2791 लक्ष्य के मुकाबले 2919 छात्रों को योजना का लाभ दिलाया गया। जो 105 प्रतिशत होता है। इसी प्रकार कुशल युवा प्रोग्राम में भी डीआरसीसी का बेहतर परफॉर्मेंस रहा है। व्यापक प्रचार-प्रसार के कारण में डीआरसीसी का बेहतर उपलब्धि रहा। वर्तमान मं आवेदन करने वाले छात्र एवं छात्राओं के लिये बेहतर व्यवस्था की गई है।-------सभी कर्मियों तथा जिला प्रशासन के सहयोग से डीआरसीसी स्थापना कल के बाद काफी अच्छा परफॉर्मेंस किया है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि 31 मार्च के आधार पर है। जबकि कुशल युवा प्रोग्राम कार्यक्रम के तहत हजारों युवा युवतियों को योग्य बनाया है। अब नए वित्तीय वर्ष में भी बेहतर कार्य के लिये कार्य किया जाएगा।सुनीरा प्रसाद, प्रबंधक, डीआरसीसी मुंगेर।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।