मारवाड़ी युवा मंच की प्रांतीय बैठक मुंगेर में संपन्न, निशांत गोयल को राष्ट्रीय जिम्मेदारी

Newswrap हिन्दुस्तान, मुंगेर
share

बिहार प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच की 14वीं कार्यकारिणी की तीसरी बैठक रविवार को मुंगेर में हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश एम जैन ने संगठन की जिम्मेदारी पर बल दिया और युवा भवन तथा हेल्थ साथी ऐप की प्रगति साझा की। बैठक में नए कार्यों की घोषणा की गई और सदस्यों को सम्मानित किया गया।

मारवाड़ी युवा मंच की प्रांतीय बैठक मुंगेर में संपन्न, निशांत गोयल को राष्ट्रीय जिम्मेदारी

​मुंगेर, निज संवाददाता। बिहार प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच की 14वीं कार्यकारिणी की तीसरी बैठक रविवार को मुंगेर शाखा के आतिथ्य में गरिमापूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश एम जैन, प्रांतीय अध्यक्ष अश्विनी खटोड़ और मुंगेर शाखा अध्यक्ष रॉबिन मोदी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश एम जैन ने संगठन के प्रति कर्तव्यनिष्ठा पर बल दिया। उन्होंने दिल्ली में निर्माणाधीन युवा भवन और हेल्थ साथी ऐप के ट्रायल की प्रगति साझा की। आगामी गर्मी को देखते हुए उन्होंने अमृत धारा परियोजना के तहत प्याऊ के रखरखाव के निर्देश दिए।

इस दौरान उन्होंने बिहार के खेलकूद संयोजक निशांत गोयल को राष्ट्रीय कमेटी में खेलकूद संयोजक नियुक्त करने की महत्वपूर्ण घोषणा की।​ प्रांतीय अध्यक्ष अश्विनी खटोड़ ने बताया कि बिहार प्रांत राष्ट्रीय स्तर पर सर्वाधिक पुरस्कार पाकर निरंतर प्रगति कर रहा है। उन्होंने स्पोर्ट्स कार्निवल और अस्पतालों से जुड़ाव जैसे कार्यों की सराहना की। बैठक में आगामी सत्र के लिए अंजलि अग्रवाल को अंकेक्षक नियुक्त किया गया और बिजनेस एक्सपो फोरम के गठन की घोषणा हुई, जिसकी कमान विशाल गोयछा को सौंपी गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उत्कृष्ट कार्यों के लिए चार सदस्यों को अध्यक्षीय पिन देकर सम्मानित किया। बैठक के अंत में दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि दी गई और सामूहिक राष्ट्रगान के साथ समापन हुआ। मौके पर प्रांतीय सचिव निखिल चिरानीया, कोषाध्यक्ष रेशु चौधरी, अजय अग्रवाल सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।