25 फरवरी तक भुगतान के सरकारी आदेश के बावजूद एनजीओ कर्मियों को वेतन नहीं

Feb 28, 2026 12:16 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुंगेर
share

मुंगेर में 421 सफाईकर्मियों की बैठक हुई, जिसमें महासचिव ब्रह्मदेव महतो ने सरकार से 25 फरवरी तक वेतन देने की मांग की। उन्होंने एनजीओ कर्मियों के भुगतान में देरी पर सवाल उठाया और कहा कि अगर समय पर वेतन नहीं मिला, तो हड़ताल करने की चेतावनी दी गई। नगर आयुक्त ने होली से पहले भुगतान का आश्वासन दिया।

25 फरवरी तक भुगतान के सरकारी आदेश के बावजूद एनजीओ कर्मियों को वेतन नहीं

मुंगेर, निज प्रतिनिधि। शुक्रवार को नगर भवन में बिहार लोकल बॉडीज एम्पलाइज के बैनर तले बैठक आयोजित की गई। इसमें एनजीओ में कार्यरत 421 सफाईकर्मियों ने हिस्सा लिया। सभा को संबोधित करते हुए महासचिव ब्रह्मदेव महतो ने कहा कि सरकार ने आने वाली होली और ईद को देखते हुए 25 फरवरी तक सभी कर्मियों के वेतन भुगतान का निर्देश दिया है। स्थायी और दैनिक मजदूरों का भुगतान कर दिया गया है लेकिन एनजीओ कर्मियों को अब तक राशि नहीं मिली है।उन्होंने सवाल उठाया कि क्या एनजीओ कर्मियों के घरों में होली नहीं मनाई जाएगी। उनके बच्चे क्या पर्व की खुशियों से वंचित रहेंगे उन्होंने कहा कि सफाईकर्मी दिन रात शहर की स्वच्छता में जुटे रहते हैं ऐसे में उनके साथ भेदभाव उचित नहीं है।

यूनियन ने मांग की है कि सभी कर्मियों का अविलंब भुगतान किया जाए चेतावनी दी गई कि यदि होली पूर्व वेतन नहीं मिला तो होली के बाद हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया जाएगा। हालांकि नगर आयुक्त ने भरोसा दिलाया है कि होली से पहले भुगतान कर दिया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।