Bihar Labor Union Meeting Highlights Workers Rights and Benefits श्रमिकों का कराएं पंजीकरण: अध्यक्ष, Munger Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMunger NewsBihar Labor Union Meeting Highlights Workers Rights and Benefits

श्रमिकों का कराएं पंजीकरण: अध्यक्ष

मुंगेर में बिहार प्रदेश भवन एवं पथ निर्माण मजदूर संघ की बैठक हुई, जिसमें श्रमिकों को दी जाने वाली सरकारी लाभों पर चर्चा की गई। मुख्य अतिथि ने स्वास्थ्य अनुदान राशि को फिर से चालू करने की मांग की, जबकि...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुंगेरMon, 30 Dec 2024 12:03 AM
share Share
Follow Us on
श्रमिकों का कराएं पंजीकरण: अध्यक्ष

मुंगेर, एक संवाददाता। रविवार को बिहार प्रदेश भवन एवं पथ निर्माण मजदूर संघ, मुंगेर जिला की बैठक बासुदेवपुर, मुंगेर में चंद्रशेखर विद्यालय के निकट आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष सह प्रदेश सह मंत्री अमरेन्द्र कुमार शर्मा ने की। इस बैठक के मुख्य अतिथि संयुक्त रूप से भारतीय मजदूर संघ के बिहार प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार लाल, भारतीय रेलवे मजदूर संघ के वित्त सचिव भानु प्रताप पाठक और भारतीय मजदूर संघ, मुंगेर के जिलाध्यक्ष असद शम्सी थे। इसके अतिरिक्त मौके पर भारतीय मजदूर संघ, मुंगेर के कार्यकारी जिलाध्यक्ष सह पूर्वी रेलवे कर्मचारी संघ के अध्यक्ष हरेराम महाराज एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक देवेंद्र ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। बैठक का संचालन संघ के जिला मंत्री राम प्रवेश यादव ने किया।

बैठक में उपस्थित विभिन्न संघों के पदाधिकारियों ने बिहार सरकार द्वारा श्रमिकों को दी जाने वाली लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके साथ ही बैठक में उपस्थित सदस्यों ने अपनी समस्याओं को साझा किया, जिनके समाधान पर चर्चा की गई।

मुख्य अतिथि राजेश कुमार लाल ने पूर्व में सरकार द्वारा आयोजित दी जाने वाली 3000 रुपए की स्वास्थ्य अनुदान राशि, जो अब बंद हो चुकी है, को पुनः चालू कराने के लिए सरकार पर दबाव बनाने की आवश्यकता पर बल दिया। वहीं, जिला अध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार शर्मा ने उपस्थित सदस्यों से आग्रह किया कि, वे अपने क्षेत्र के श्रमिकों का पंजीकरण कराएं, ताकि उन्हें बिहार सरकार की योजनाओं का अधिक- से- अधिक लाभ दिलाया जा सके। असद शम्सी ने कहा कि पेंशन का लाभ मजदूरों को नहीं मिल रहा है। ऑनलाइन नहीं चढ़ा है इसीलिए मजदूर लाभ से वंचित है। अभी मजदूर का कार्ड को खत्म कर दिया गया और कहा गया ऑनलाइन करा लो, जिसमें सब लोग परेशान है, मजदूर कार्ड 20 लाख खतम हुए है उसको पुनः चालू किया जाय ये सरकार से डिमांड है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।