Hindi NewsBihar NewsMunger NewsBihar Government Distributes Tool and Study Kits to Unemployed Youth in Munger
टूल किट एवं स्टडी किट योजना आर्थिक रूप से कमजोर बेरोजगार युवाओ के लिए फायदेमंद: उपनिदेशक

टूल किट एवं स्टडी किट योजना आर्थिक रूप से कमजोर बेरोजगार युवाओ के लिए फायदेमंद: उपनिदेशक

संक्षेप:

मुंगेर में बिहार सरकार के श्रम संसाधन विभाग ने बेरोजगार युवाओं के लिए टूल किट और स्टडी किट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। 16 प्रशिक्षित अभ्यर्थियों को स्वरोजगार के लिए टूल किट और 57 अभ्यर्थियों को...

Sep 04, 2025 03:53 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुंगेर
share Share
Follow Us on

मुंगेर, निज प्रतिनिधि। श्रम संसाधन विभाग, बिहार अंतर्गत जिला नियोजनालय, मुंगेर कार्यालय की ओर से राज्य के बेरोजगार युवाओ को नियोजन सहायता उपलब्ध करने के क्रम में टूल किट और स्टडी किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को नियोजनालय मुंगेर में किया गया। नियोजन सेवा का विस्तार कार्यक्रम के तहत जिला नियोजनालय में निबंधित मान्यता प्राप्त प्रशिक्षण संस्थान से प्रशिक्षित कुल 16 अभ्यर्थी को स्वरोजगार के लिये सम्बंधित ट्रेड का टूल किट नि:शुल्क उपलब्ध कराया गया। साथ ही नियोजन-सह-मार्गदर्शन कार्यक्रम के तहत प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने वाले न्यूनतम पारिवारिक आय तीन लाख से कम तथा नियोजनालय में निबंधित कुल 57 अभ्यर्थियों को संबंधित परीक्षा की पुस्तकें स्टडी किट के रूप में नि:शुल्क उपलब्ध कराया गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

कार्यक्रम में टूल किट और स्टडी किट का वितरण उप निदेशक (नियोजन), भागलपुर प्रमंडल, भागलपुर, जिला नियोजन पदाधिकारी, मुंगेर एवं कार्यालय के सभी कर्मियों द्वारा किया गया। उपस्थित लाभार्थियों को उप निदेशक ने बताया कि टूल किट एवं स्टडी किट योजना को आर्थिक रूप से कमजोर बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार से जुड़कर बेहतर आजीविका प्राप्त करने में उपयोगी है। प्रतियोगिता परीक्षा सम्बन्धी पुस्तकों के आभाव में आर्थिक रूप से कमजोर अभ्यर्थी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी सही ढंग से नहीं कर पाते हैं। स्टडी किट पुस्तक के आभाव को दूर कर उन्हें प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में मदद करेगा, तथा वे सरकारी नौकरी प्राप्त कर सकेंगे। इसी प्रकार तकनीकी प्रशिक्षण प्राप्त अभ्यर्थी टूल किट का उपयोग स्वरोजगार के रूप में करते हुए आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकेंगे।