Hindi NewsBihar NewsMunger NewsBihar Government Appoints Three Additional Doctors at Jamalpur Health Center
वर्षो बाद पीएचसी जमालपुर को मिला 3 अतिरिक्त डॉक्टर्स, रोगियों को बड़ी राहत

वर्षो बाद पीएचसी जमालपुर को मिला 3 अतिरिक्त डॉक्टर्स, रोगियों को बड़ी राहत

संक्षेप:

जमालपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में अब तीन अतिरिक्त चिकित्सकों की नियुक्ति की गई है, जिससे चिकित्सकों की कमी का समाधान होगा। बिहार सरकार ने एक महिला और दो पुरुष चिकित्सकों को नियुक्त किया है। इससे अब पीएचसी में कुल छह चिकित्सक होंगे, जो शहरी और ग्रामीण रोगियों की देखभाल करेंगे।

Jan 03, 2026 01:10 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुंगेर
share Share
Follow Us on

जमालपुर, निज प्रतिनिधि। जमालपुर शहरी व ग्रामीण रोगियों के लिए अच्छी खबर है। अब आपको चिकित्सकों की कमी नहीं झेलनी होगी। बिहार सरकार ने जमालपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) जमालपुर को तीन अतिरिक्त चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति की है। इसमें एक महिला तथा दो पुरूष चिकित्सक हैं। अब जमालपुर पीएचसी में छह चिकित्सक होंगे। जबकि वर्षों से तीन ही चिकित्सकों के कांधों पर शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के लोगों की जिंदगी व स्वास्थ्य की जिम्मेदारी थी। यह जानकारी पीएचसी जमालपुर के प्रभारी चिकित्सक डॉ. संजय कुमार सुमन ने दी है। उन्होंने बताया कि तीन अतिरिक्त चिकित्सकों में महिला चिकित्सक डॉ. सहिला जफर है, तथा दूसरा होमियोपैथिक के डॉ. मदीना अंसारी और तीसरा आयुर्वेदिक के चिकित्सक डॉ. अमित कुमार है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जबकि इससे पहले मेरे साथ डॉ. कनवर और डॉ. अशोक कुमार की ही देखरेख में रोगियों का इलाज व स्वास्थ्य लाभ दिया जाता था। गौरतलब है कि 20 नवंबर 2025 को स्वास्थ्य मंत्रालय, नई दिल्ली की तीन सदस्यीय टीम पीएचसी जमालपुर का निरीक्षण किया था। टीम में स्वास्थ्य मंत्रालय, नई दिल्ली की तीन सदस्यीय कॉमन रिव्यू मिशन (सीआरएम) टीम का नेतृत्व करते हुए डॉ. आनंदिया साहा किया तथा इनके साथ एम्स से डॉक्टर निखिलेश परचुरी, राज्य स्वास्थ्य समिति प्रतिनिधि अजय कुमार शाही, फैयान अशरफी भी शामिल थे। टीम ने जमालपुर पीएचसी में चिकित्सकों की कमी सहित अन्य समस्याएं दूर करने पर जोर दिया था।