Hindi NewsBihar NewsMunger NewsBihar Election Authority Issues Guidelines for PACS Elections to Ensure Transparency
पैक्स चुनाव की प्रक्रिया शुरू, जिला एवं प्रखंड स्तर पर अधिकारियों की जिम्मेदारी तय,

पैक्स चुनाव की प्रक्रिया शुरू, जिला एवं प्रखंड स्तर पर अधिकारियों की जिम्मेदारी तय,

संक्षेप:

बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार ने प्राथमिक कृषि साख समितियों (पैक्स) के चुनाव को पारदर्शी और विधिसम्मत ढंग से सम्पन्न कराने के लिए मतदाता सूची की तैयारी एवं प्रकाशन के निर्देश जारी किए हैं। 30 नवंबर को कट-ऑफ तिथि तय की गई है। अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद ही चुनाव कराए जाएंगे।

Dec 19, 2025 12:42 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुंगेर
share Share
Follow Us on

मुंगेर, एक संवाददाता। बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार द्वारा प्राथमिक कृषि साख समितियों (पैक्स) के चुनाव को निष्पक्ष, पारदर्शी और विधिसम्मत ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से मतदाता सूची की तैयारी एवं प्रकाशन को लेकर विस्तृत निर्देश जारी किए गए हैं। इसके तहत बीते 30 नवंबर को कट-ऑफ तिथि निर्धारित की गई थी और जिला एवं प्रखंड स्तर के अधिकारियों की स्पष्ट जिम्मेदारी भी तय की गई थी। वहीं, प्रारूप मतदाता सूची की तैयारी, उसके सत्यापन, दावा-आपत्ति की प्रक्रिया तथा अंतिम प्रकाशन के लिए समयबद्ध कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। प्राधिकार ने स्पष्ट किया है कि, अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन और वेबसाइट पर उसकी प्रविष्टि के बाद ही पैक्स चुनाव कराए जाएंगे, ताकि चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और विवादमुक्त रह सके।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पैक्स चुनाव की प्रक्रिया शुरू, 30 नवंबर थी कट-ऑफ तिथि: इस संबंध में सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार ने पैक्स के चुनाव की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मतदाता सूची की तैयारी एवं प्रकाशन को लेकर विस्तृत निर्देश जारी किया हैं। प्राधिकार ने आगामी 30 नवंबर को कट-ऑफ तिथि निर्धारित की है। केवल वही सदस्य या सह-सदस्य मतदाता सूची में शामिल होंगे, जिन्होंने इस तिथि तक वैध रूप से सदस्यता ग्रहण कर ली हो। जिला एवं प्रखंड स्तर पर अधिकारियों की जिम्मेदारी तय: निर्देश के अनुसार जिला पदाधिकारी, जिला निर्वाचन पदाधिकारी (सहकारिता) तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी निर्वाचन पदाधिकारी के रूप में कार्य करेंगे। आवश्यकता पड़ने पर अंचल अधिकारी को भी यह जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। वहीं, जिला सहकारिता पदाधिकारी को मतदाता सूची की जांच, सत्यापन एवं आवश्यक सुधार का अधिकार दिया गया है। पूरी हुई प्रारूप मतदाता सूची की तैयारी और जांच की प्रक्रिया: सूत्र ने बताया कि, संबंधित पैक्स द्वारा बीते 10 दिसंबर तक प्रारूप मतदाता सूची जिला सहकारिता पदाधिकारी को सौंपी गई। यह सूची समेकित सूची थी, जिसमें पूर्व निर्वाचन की आधार सूची, नए जोड़े गए सदस्य तथा हटाए गए सदस्यों का स्पष्ट विवरण था। सूची की प्रमाणिकता की जांच के बाद बीते 12 दिसंबर को इसे निर्वाचन पदाधिकारी को उपलब्ध कराई गई। विभागीय सूत्र ने बताया कि, प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन 13 दिसंबर को किया जा चुका है। इसके बाद आगामी 23 दिसंबर तक दावे और आपत्तियां आमंत्रित की जाएंगी। केवल समिति के सदस्य ही आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। सभी दावे-आपत्तियों का निपटारा नियमानुसार करने के बाद 26 दिसंबर को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। पारदर्शिता पर जोर, अंतिम सूची के बाद ही होगा चुनाव: प्राधिकार ने स्पष्ट किया है कि, अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन और उसकी सूचना वेबसाइट पर दर्ज होने के बाद ही संबंधित पैक्स का चुनाव कराया जाएगा। किसी भी तरह की गड़बड़ी को गंभीरता से लिया जाएगा। इस तरह, प्राधिकार ने निष्पक्ष, पारदर्शी और विवादमुक्त पैक्स चुनाव सुनिश्चित करने की दिशा में सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं।