48 घंटे में ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर करें जनगणना ड्यूटी की प्रविष्टि : शिक्षा विभाग

हिन्दुस्तान, मुंगेर
Follow us on Google News
share

बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने जनगणना-2027 के तहत शिक्षकों को ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर अपनी जानकारी दर्ज करने का निर्देश दिया है। सभी शिक्षकों को 48 घंटे के भीतर लॉगिन कर आवश्यक जानकारी अपलोड करनी होगी। इसके बाद संबंधित अधिकारियों द्वारा जानकारी की पुष्टि की जाएगी।

48 घंटे में ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर करें जनगणना ड्यूटी की प्रविष्टि : शिक्षा विभाग

मुंगेर, एक संवाददाता। बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने भारत की जनगणना- 2027 के तहत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना कार्य में प्रतिनियुक्त प्रधानाध्यापकों, प्रधान शिक्षकों एवं शिक्षकों को ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर अपनी प्रतिनियुक्ति संबंधी जानकारी दर्ज करने का निर्देश दिया है। अपर मुख्य सचिव डॉ. बी. राजेन्दर द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि, विभाग के पास जनगणना कार्य में लगे शिक्षकों की अद्यतन जानकारी उपलब्ध नहीं होने के कारण शिक्षा कार्य में सहूलियत देने में कठिनाई हो रही है।इसकी जानकारी देते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी को कुणाल गौरव ने बताया कि, अपर मुख्य सचिव द्वारा जारी पत्र के अनुसार शिक्षकों को 48 घंटे के भीतर ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर लॉगिन कर टीचर मॉड्यूल के अंतर्गत डेपुटेशन पर सेंसस ड्यूटी के लिंक पर जाकर प्रगणक अथवा पर्यवेक्षक का विकल्प चुनना होगा।

इसके बाद प्रतिनियुक्ति आदेश की प्रति अपलोड कर जानकारी जमा करनी होगी। इसके बाद विभागीय निर्देश के अनुसार, शिक्षकों द्वारा की गई प्रविष्टि को संबंधित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी द्वारा पुष्टि तथा जिला पदाधिकारी द्वारा सत्यापित किया जाएगा। सत्यापन के बाद ही जनगणना कार्य में लगे शिक्षकों को विभागीय सहूलियत प्रदान की जाएगी। शिक्षा विभाग ने सभी जिला पदाधिकारियों एवं जिला शिक्षा पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।