Hindi NewsBihar NewsMunger NewsBihar Chief Secretary Amritlal Meena Reviews Departmental Progress via Video Conferencing
मुख्य सचिव ने की वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से विभागीय कार्यों की समीक्षा,

मुख्य सचिव ने की वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से विभागीय कार्यों की समीक्षा,

संक्षेप:

बिहार के मुख्य सचिव अमृतलाल मीणा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राज्य के विभिन्न विभागों की कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने सभी अधिकारियों को समयबद्ध कार्य निष्पादन के निर्देश दिए। मुंगेर के...

Wed, 23 July 2025 01:58 AMNewswrap हिन्दुस्तान, मुंगेर
share Share
Follow Us on

मुंगेर, एक संवाददाता। बिहार सरकार के मुख्य सचिव अमृतलाल मीणा ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्यभर के विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की और सभी संबंधित पदाधिकारियों को समयबद्ध तरीके से कार्य निष्पादन के निर्देश दिए। इस ऑनलाइन समीक्षा बैठक से मुंगेर के जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा भी समाहरणालय स्थित कार्यालय वेश्म से जुड़े और उन्होंने जिले में संचालित योजनाओं की प्रगति से मुख्य सचिव को अवगत कराया। समीक्षा में अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण, खनन, स्वास्थ्य, पिछड़ा वर्ग कल्याण, समाज कल्याण, श्रम संसाधन, मद्य निषेध, योजना एवं विकास, शिक्षा और सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग समेत अनेक विभाग शामिल रहे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मुख्य सचिव ने स्पष्ट रूप से कहा कि, कार्यों की गति धीमी नहीं होनी चाहिए और लाभार्थियों को मिलने वाले लाभ में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। उन्होंने जिलाधिकारी को निर्देश दिया कि, सभी विभागों के साथ समन्वय बनाकर योजनाओं की नियमित समीक्षा करें और अद्यतन प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराएं। वहीं, जिलाधिकारी वर्मा ने भी मुख्य सचिव को आश्वस्त किया कि, सभी योजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराया जाएगा और मुख्य सचिव के निर्देशों का पूरी तरह अनुपालन किया जाएगा।