मतदाता पुनरीक्षण के विरोध में बिहार बंद आज, विपक्षी दलों ने दिखाई एकजुटता

Newswrap हिन्दुस्तान, मुंगेर

महागठबंधन के नेताओं ने मतदाता पुनरीक्षण के विरोध में बिहार बंद को सफल बनाने के लिए नुक्कड़ सभा की। सभा में दलित, शोषित और अल्पसंख्यकों के नाम हटाने की साजिश का आरोप लगाया गया। ट्रेड यूनियन के समर्थन...

मतदाता पुनरीक्षण के विरोध में बिहार बंद आज, विपक्षी दलों ने दिखाई एकजुटता

मुंगेर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मतदाता पुनरीक्षण के विरोध में बुधवार को महागठबंधन की ओर से आहूत बिहार बंद को सफल बनाने के लिए महागठबंधन के नेताओं ने मंगलवार शहर में जगह-जगह नुक्कड़ सभा की। नुक्कड़ सभा के माध्यम से बताया गया कि मतदाता सूची पुनरीक्षण के बहाने मतदाता सूची से दलित, शोषित, अल्पसंख्यकों के नाम हटाने की साजिश है। यह लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है। इसके विरोध में बिहार बंद को सफल बनाएं। नुक्कड़ सभा आजाद चौक, राजीव गांधी चौक, दीनदयाल चौक सहित कई जगह किया गया। नुक्कड़ सभा में कामरेड दशरथ सिंह, राजद के मुकेश यादव, प्रमोद यादव के अलावा जफर अहमद, फैसल अहमद रूमी, संजय केशरी, माीउद्दीन, संजय, सौरभ सहित विभिन्न विपक्षी दलों के नेता थे।

इससे पहले ट्रेड यूनियन के हड़ताल के समर्थन एवं मतदाता पुनरीक्षण के विरोध में बिहार बंद को लेकर सीपीआई कार्यालय में राजद के जिलाध्यक्ष त्रिलोकी नारायण शर्मा की अध्यक्षता में बैठक हुई। संचालन कांग्रेस नेता अशोक पासवान ने किया। बैठक में बिहार बंद को सफल बनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में सीपीआई के जिला सचिव अशोक कुमार मंडल, सीपीएम के जिला सचिव अमिय कुमार,माले के जिला संयोजक दशरथ सिंह, वीआईपी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष ज़फर अहमद, राजद के मुकेश कुमार यादव, राजद के प्रदेश महासचिव प्रमोद कुमार यादव, सीपीआई के पूर्व जिला सचिव दिलीप कुमार, कांग्रेस के मनोज कुमार अरुण आदि मौजूद थे। रिव्युलुशनरी फोरम ने बंद का किया समर्थन: बुधवार को विपक्षी दलों द्वारा चुनाव आयोग की तरफ से करवाए जा रहे विशेष गहन सर्वेक्षण के खिलाफ़ प्रस्तावित बिहार बंद का रिव्युलुशनरी फोरम के सह संयोजक फर्रह शकेब ने समर्थन किया है। उन्होंने इसे एक जनांदोलन का स्वरूप देने के लिए आम जनता से अपील की है। फर्रह शकेब ने कहा के चुनाव आयोग ने कागजात और फोटो को लेकर जो नई गाइडलाइन जारी की है, वह संदेह पैदा करती है। बिहार फूले अंबेडकर युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष मणि कुमार अकेला ने भी बंद को सफ़ल बनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि शोषित और वंचित रहे समाज को आज़ाद भारत में उनके मौलिक मताधिकार से वंचित करने की कवायद सामंतियों और पूंजीवादियों द्वारा की जा रही है और तमाम शोषित पिछड़े गरीब अल्पसंख्यक इस साज़िश को नाकाम करने के लिए सड़क पर आएंगे।

Loading videos...

और देखें

Loading videos...

और देखें

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेख