आरडी एंड डीजे कॉलेज, मुंगेर में स्थित वज्रगृह में ईवीएम सुरक्षित

आरडी एंड डीजे कॉलेज, मुंगेर में स्थित वज्रगृह में ईवीएम सुरक्षित

संक्षेप:

बिहार विधानसभा चुनाव-2025 के पहले चरण का मतदान संपन्न होने के बाद मुंगेर जिले के वज्रगृह में ईवीएम को कड़ी सुरक्षा में रखा गया है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी और अन्य अधिकारियों द्वारा सुरक्षा का निरंतर निरीक्षण किया जा रहा है। सभी व्यवस्थाएं आयोग के मानकों के अनुसार पाई गई हैं।

Nov 11, 2025 12:22 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुंगेर
share

मुंगेर, एक संवाददाता। बिहार विधानसभा चुनाव- 2025 के पहले चरण का मतदान संपन्न होने के बाद मुंगेर जिले के आरडी एंड डीजे कॉलेज स्थित वज्रगृह में ईवीएम को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुरक्षित रखा गया है। वज्रगृह की सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी निखिल धनराज तथा वरीय अधिकारियों द्वारा लगातार किया जा रहा है। डीएम ने बताया कि, भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार वज्रगृह का प्रतिदिन निरीक्षण किया जाना अनिवार्य है। इसी निर्देश के अनुरूप सोमवार को वज्रगृह का निरीक्षण किया गया, जिसमें सुरक्षा मानकों का बारीकी से परीक्षण किया गया। उन्होंने कहा कि, सीसीटीवी निगरानी सहित सभी व्यवस्थाएं आयोग द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप पाई गईं हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उप-निर्वाचन पदाधिकारी, बिहार ने भी किया निरीक्षण: इसी क्रम में सोमवार को ही मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, बिहार (पटना) कार्यालय से उप निर्वाचन पदाधिकारी विजय कुमार ने भी वज्रगृह का निरीक्षण किया। इसके साथ ही, उन्होंने ईवीएम एवं वीवीपैट की सुरक्षा, सीसीटीवी कार्यप्रणाली, तथा प्रवेश नियंत्रण व्यवस्था का भी अवलोकन किया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने वज्रगृह में उपलब्ध सुरक्षा और संरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। निरीक्षण के बाद उन्होंने बताया कि, तीन-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के तहत सेना के जवानों तथा राज्य स्तरीय पुलिस अधिकारियों की तैनाती की गई है, जो पूरी तरह संतोषजनक है। उन्होंने कहा कि, निरीक्षण के दौरान 164-तारापुर, 165-मुंगेर एवं 166-जमालपुर विधानसभा क्षेत्रों के लिए स्थापित वज्रगृह की सभी व्यवस्थाओं को मानक अनुरूप पाया गया है। इस अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी राजीव रंजन, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी पंकज कुमार गुप्ता तथा सभी आरओ उपस्थित थे। अधिकारियों ने संयुक्त रूप से आश्वस्त किया कि, सुरक्षा में किसी प्रकार की चूक की कोई संभावना नहीं है तथा प्रतिदिन की रिपोर्ट आयोग को भेजी जा रही है।