Bihar ASHA Workers Strike OPD and Vaccination Services Disrupted हड़ताली आशा कार्यकर्ताओं ने ओपीडी में इलाज किया बाधित, Munger Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMunger NewsBihar ASHA Workers Strike OPD and Vaccination Services Disrupted

हड़ताली आशा कार्यकर्ताओं ने ओपीडी में इलाज किया बाधित

बिहार राज्य आशा कार्यकर्ता संघ के आह्वान पर आशा कार्यकर्ताओं ने 5 दिवसीय हड़ताल के चौथे दिन शुक्रवार को ओपीडी और टीकाकरण सेवाओं को बाधित किया। प्रदर्शन के कारण कई मरीजों को इलाज नहीं मिल पाया। आशा...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुंगेरSat, 24 May 2025 03:03 AM
share Share
Follow Us on
हड़ताली आशा कार्यकर्ताओं ने ओपीडी में इलाज किया बाधित

मुंगेर, निज संवाददाता। बिहार राज्य आशा कार्यकर्ता संघ के आह्वान पर 5 दिवसीय हड़ताल के चौथे दिन शुक्रवार को आशा कार्यकर्ताओं ओपीडी सेवा बाधित किया। सुबह करीब 10 बजे काफी संख्या में हड़ताली आशा कार्यकर्ताओं ने सदर अस्पताल के ओपीडी पहुंची। जहां निबंधन काउंटर और पैथोलॉजी जांचघर को बंद कराते हुए प्रदर्शन किया। साथ ही मुख्य द्वार पर प्रदर्शन करते हुए मरीजों का इलाज बाधित कर दिया। आशा कार्यकर्ता के प्रदर्शन के कारण ओपीडी के प्रथम शिफ्ट में सभी 5 काउंटर से मात्र 180 मरीजों का ही निबंधन हो पाया। प्रदर्शन के कारण निबंधित कई मरीज इलाज कराने से वंचित हो गए।

जबकि गंभीर बीमार मरीज इमरजेंसी वार्ड पहुंच कर इलाज कराए। हालांकि सेकेण्ड शिफ्ट में शाम 3.30 बजे से ओपीडी सुचारू रूप से संचालित हुआ। संघ की जिलाध्यक्ष उषा देवी के नेतृत्व में सैकड़ों आशा कार्यकर्ताओं ने मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। आशा कार्यकर्ता मानदेय बढ़ाने, सदर अस्पताल में आशा कार्यकर्ताओं के लिए अलग से कक्ष का प्रबंध करने की मांग को ले नारेबाजी की। कहा कि सरकार अगर हमलोगों की मांग पूरी नहीं करती है तो आंदोलन के अगले चरण में भूख हड़ताल किया जाएगा। मौके पर कल्याणी, रीता सिंह, रानी बानो, शबनम, मीना सरकार सहित काफी संख्या में आशा कार्यकर्ता मौजूद थी। टेटियाबंबर से एसं. के अनुसार आशा कार्यकर्ताओं ने हड़ताल के चौथे दिन शुक्रवार को प्रखंड के सभी स्वास्थ्य केंद्रों ओपीडी सेवा एवं टीकाकरण को बाधित किया। आशा कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य केन्द्र के मुख्य द्वार को जाम कर दिया और एक भी ओपीडी का चिट्ठा काटने नहीं दिया। साथ ही आरआई के लिए वैक्सीन बॉक्स को भी जाने नहीं दिया, जिससे स्वास्थ्य व्यवस्था एवं टीकाकरण अभियान पर असर पड़ा। संघ की प्रखंड अध्यक्ष रूबी कुमारी, सचिव रंजू कुमारी, कोषाध्यक्ष कविता कुमारी ने बताया कि जबतक हमारी मांगे पूरी नहीं होगी,तबतक हमलोगों का चरणबद्ध आंदोलन जारी रहेगा। मौके पर रेणु कुमारी, आशा देवी, सविता देवी, उषा देवी, रेखा देवी, गीता देवी आदि मौजूद थी। ---------------- आशा कार्यकर्ताओं ने टीकाकरण किया बाधित तारापुर, निज संवाददाता। सात सूत्री मांगों को हड़ताल पर डटी आशा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को अनुमंडल अस्पताल तारापुर पहुंचकर टीकाकरण अभियान को बाधित कर दिया। आशा गोप गुट की अध्यक्ष प्रेमलता कुमारी के नेतृत्व में आशाओं ने क्षेत्र में भेजे जाने वाले वैक्सीन को रोक दिया। सूचना मिलते ही अस्पताल की प्रभारी उपाधीक्षक डा. बिंदु कुमारी मौके पर पहुंचीं और आंदोलनरत आशाओं से बातचीत कर उन्हें समझाने का प्रयास किया। लेकिन आशा कार्यकर्ता नहीं मानीं। इसके बाद बीडीओ प्रशांत कुमार एवं सीओ संतोष कुमार अस्पताल पहुंचकर आशाओं से बातचीत की। सुबह 7 बजे शुरू होने वाला टीकाकरण कार्य करीब 11 बजे शुरू किया जा सका। बीडीओ प्रशांत कुमार ने कहा कि जनस्वास्थ्य से जुड़ी किसी भी सेवा को बाधित करना उचित नहीं है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।