
सदर प्रखंड की मय पंचायत के नंदलालपुर में बीडीओ ने चलाया सफाई अभियान
मुंगेर के बीडीओ विश्वजीत तिवारी ने नंदलालपुर में कचरा हटाने की पहल की। वर्षों से जमा कचरा हटाने के बाद गांव में स्वच्छता का माहौल बना। ग्रामीणों ने सफाई अभियान की सराहना की और बीडीओ से स्वच्छता पर ध्यान देने की अपील की। अभियान में स्थानीय अधिकारी और कर्मचारी भी शामिल रहे।
मुंगेर, निज प्रतिनिधि। बीडीओ सदर विश्वजीत तिवारी ने एक अच्छी पहल की शुरूआत की है। बीडीओ श्री तिवारी ने मय पंचायत के नंदलालपुर में पूरबसराय सीताकुंड मुख्य पथ के किनारे वर्षों से जमे कचरा का हटाने के लिये स्वयं नंदलालपुर पहुंचे। इस दौरान बीडीओ ने पंचायत के कचरा संग्रहण केन्द्र का भी जाएजा लेते हुए कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। मौके पर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि विकास कुमार यादव भी मौजूद रहे। बीडीओं के द्वारा सफाई अभियान शुरू किये जाने के बाद नंदलालपुर गांव के लोगों में खुशी की लहर दौर पड़ी। ग्रामीणों ने कहा कि कई वर्षों से कचरा की साफ-सफाई नहीं होने के कारण गंदगी का माहौल बन गया था।
लेकिन देर ही सही सफाई अभियान से गांव में स्वच्छता का महौल बन गया है। ग्रामीणों ने कहा कि इसी गांव में वाणिकी कॉलेज, एलआईसी कार्यालय के अलावा आईटीसी डेयरी प्लांट भी लगा हुआ है। बीडीओ श्री तिवारी ने आमलोगों से कहा कि आपलोग स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें। जहां -तहां कचरा नहीं फेकें। सुबह- सुबह जो कचरा लेने आते हैं उन्हें अवश्य रूप से घर का दें। ताकि गांव पूरी रह स्वच्छ दिखें। अगर आपलोग गांव को स्वच्छ रखेंगे तो निश्चित रूप से आपलोग स्वस्थ रहेंगे। मौके पर लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान से संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




