बागरा जलाशय योजना: दो बार शिलान्यास के बावजूद नहीं ले पाया मूर्त रूप

Jan 12, 2026 12:37 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुंगेर
share Share
Follow Us on

बागरा जलाशय योजना क्षेत्र के किसानों के लिए सिंचाई का महत्वपूर्ण साधन हो सकता है। यह योजना पहले भी दो बार शिलान्यास हो चुकी है, लेकिन किसी भी बार काम शुरू नहीं हुआ। यदि यह योजना पूरी होती है, तो किसानों को तीन फसलों की खेती करने का अवसर मिलेगा, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है।

बागरा जलाशय योजना: दो बार शिलान्यास के बावजूद नहीं ले पाया मूर्त रूप

टेटियाबंबर, एक संवाददाता। बागरा जलाशय अनुमंडल वासियों के सिंचाई का उत्तम साधन बन सकता है। इस योजना से हजारों हेक्टेयर जमीन की सिंचाई की जा सकती है। इस योजना को लेकर छह दशक पूर्व जिले के प्रथम सांसद स्व. बनारसी प्रसाद सिंह ने आधारशिला रखी थी, लेकिन समय के साथ इस योजना को मूर्तरुप नहीं दिया जा सका। एक बार फिर 90 के दशक में खड़गपुर के विधायक जयप्रकाश नारायण यादव द्वारा इस योजना का शिलान्यास किया गया। इसके बाद भी काम शुरू नहीं हो पाया। हवेली खड़गपुर अनुमंडल के दक्षिणी क्षेत्र अंतर्गत जंगल एवं पहाड़ की तराई से जो जल बहती है, इसी जल को संचित कर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा विकसित किए जाने की योजना थी।

इस योजना के विकसित होने से क्षेत्र के दरियापुर वन पंचायत, गंगटा, केसौली, नोनाजी, मंझगांय, बनहरा, भुना आदि पंचायत के हजारों एकड़ भूमि को सिंचाई सुविधा मिल सकती थी। इसका लाभ मिलने से इन क्षेत्र के किसानों को अपने खेतों से तीन फसलों की खेती सालाना संभव था। इसी दूरगामी सोच को लेकर मुंगेर के प्रथम सांसद द्वारा बागरा जलाशय योजना का शिलान्यास किया गया था, लेकिन कार्य आगे नहीं बढ़ पाया। इसके बाद हवेली खड़गपुर के तत्कालीन विधायक सह मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव ने एक बार फिर इस योजना का शिलान्यास किया तो लोगों को उम्मीद जगी , लेकिन शिलान्यास होकर ही रह गया। किसानों को एक बार फिर निराशा ही हाथ लगी। किसान आज तक भगवान भरोसे मात्र धान की खेती करने की किसी तरह हिम्मत जुटा पाते हैं। अगर यह योजना पूर्ण हो जाता तो सिंचाई की समस्या दूर हो जाती। बोले किसान: क्षेत्र के किसान मुकुंद सिंह एवं रामविलास यादव ने बताया कि बागरा जलाशय का दो बार शिलान्यास होने के बाद भी काम शुरू नहीं हो पाया। जलाशय बन जाता तो सिंचाई की समस्या दूर हो जाती और साल में तीन फसल का उत्पादन संभव हो पाता। स्थानीय जनप्रतिनिधि अब भी ध्यान दें तो बागरा जलशय मूर्त रूप ले सकता है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;