ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुंगेरसंध्या महाआरती को लेकर बड़ी दुर्गा मंदिर में उमड़ रहा है सैलाब

संध्या महाआरती को लेकर बड़ी दुर्गा मंदिर में उमड़ रहा है सैलाब

हवेली खड़गपुर। एक संवाददाता शारदीय नवरात्र पर विभिन्न दुर्गा मंदिरों में दुर्गा सप्तशती...

संध्या महाआरती को लेकर बड़ी दुर्गा मंदिर में उमड़ रहा है सैलाब
हिन्दुस्तान टीम,मुंगेरMon, 11 Oct 2021 11:21 PM
ऐप पर पढ़ें

हवेली खड़गपुर। एक संवाददाता

शारदीय नवरात्र पर विभिन्न दुर्गा मंदिरों में दुर्गा सप्तशती के पाठ और वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ माता की आराधना से जुड़े भक्ति गीत से माहौल गुंजायमान नजर आ रहा है। लोग निमग्न भाव से माता की आराधना में डूबे हुए हैं। बड़ी दुर्गा मंदिर में संध्या महाआरती को लेकर भक्ति की बयार बह रही है। संध्या महाआरती को लेकर विशेष धार्मिक चहल-पहल का वातावरण देखा जा रहा है। रविवार की देर शाम माता की आरती की गई। संध्या महाआरती का शुभारंभ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ. अखिलेश कुमार एवं अवकाश प्राप्त कनीय विद्युत अभियंता उमेश प्रसाद साह ने किया। माता के जयकारे से पूरा प्रसाल गुंजायमान हो उठा। आरती की सुरमयी स्वर लहरियों पर महिला, पुरुष और युवा भक्तगण निमग्न नज़र आए। इस मौके पर जयशंकर प्रसाद, रामाशंकर भगत, राम कुमार सिंह, सच्चिदानंद मिश्रा, राजेंद्र सिंह, ब्रह्मदेव केशरी, राकेश चंद्र सिन्हा, प्रदीप चौधरी, मिथिलेश कांति, अमित कुमार, प्रभाकर सिंह, राजीव नागर, डा. अशोक कुमार केसरी, सुधीर गुप्ता, पुरुषोत्तम पंडित, सौरभ, राहुल आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें