ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुंगेरउत्सवी माहौल पूरी की गई गोद भराई रस्म

उत्सवी माहौल पूरी की गई गोद भराई रस्म

हवेली खड़गपुर | एक संवाददाता सोमवार को नगर के वार्ड संख्या-12 के पश्चिम अजीमगंज...

उत्सवी माहौल पूरी की गई गोद भराई रस्म
हिन्दुस्तान टीम,मुंगेरTue, 09 Feb 2021 03:33 AM
ऐप पर पढ़ें

हवेली खड़गपुर | एक संवाददाता

सोमवार को नगर के वार्ड संख्या-12 के पश्चिम अजीमगंज स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-171 पर गोदभराई रस्म पूरी की गई। सेविका कुमारी पुष्पा एंव सहायिका रूणा देवी के संयुक्त आयोजन से गोदभराई दिवस उत्सव भरे महौल में मनाया गया। इस दौरान पोषक क्षेत्र के अधीन पड़ने वाले मोहल्ले की लालकेश्वर दास की पत्नी रूबी देवी की गोदभराई रस्म पूरा किया गया।

इस मौके पर टोले की लाभुक महिलाएं पिंकी देवी, गुंजन देवी, उर्मिला देवी, रीता देवी, सविता देवी एंव किशोरी रानी कुमारी आदि उपस्थित थी। टेटियाबंबर से एसं. के अनुसार आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 41 पर सीडीपीओ कुकू कुमारी ने पिंटू तांती की पत्नी सामो देवी को साड़ी व चुनरी आदि देकर गोद भराई की। सीडीपीओ ने बताया कि सरकार के निर्देश पर सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर गोद भराई कार्य किया जा रहा है। पोषक क्षेत्र की गर्भवती महिलाएं इसका लाभ ले सकती हैं। इस अवसर पर सेविका रीना पाठक, हिना कुमारी, अनिला कुमारी, ममता कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, सिंधु कुमारी, कलई सिंह आदि थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें