अभियान के बाद भी आयुष्मान कार्ड बनाने की गति में नहीं आई तेजी
का कार्ड, बना है मात्र 2.70 लाख आयुष्मान कार्ड मुंगेर, निज संवाददाता । आयुष्मान भारत योजना के तहत आयुष्मान कार्ड से वंचित शत प्रतिशत लाभुकों का कार्ड

मुंगेर, निज संवाददाता । आयुष्मान भारत योजना के तहत आयुष्मान कार्ड से वंचित शत प्रतिशत लाभुकों का कार्ड बनाने के लिए जिले में कई चरणों में अभियान चलाए जाने के बावजूद सभी लाभुकों का कार्ड नहीं बन पा रहा है। आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए जिला की सभी पंचायतों में 18 से 31 जुलाई तक शिविर लगाया गया। पुन: सितम्बर माह में पंचायतों में शिविर लगाया गया। लेकिन कार्ड बनाने की रफ्तार सुस्त है। पंचायतों व पीडीएस दुकानों में चले शिविर में 49 हजार 64 लोगों ने कार्ड के लिए केवाईसी कराया। जिसमें से 27578 लाभुकों का ही कार्ड बन पाया। केवाईसी कराए 21486 लाभुकों का केवाईसी विभिन्न कारणों से रिजेक्ट हो गया। जिला में 9.86 लाभुकों का आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य निर्धारित है। जिसमें से अब तक चलाए गए अभियान में मात्र 2,70,575 लाभुकों का ही कार्ड बन पाया है। कार्ड से वंचित 7.16 लाख लाभुकों का आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा फिर से पंचायतों में शिविर लगाने की तैयारी की जा रही है। आयुष्मान भारत योजना की जिला समन्वयक ज्योति कुमारी बताती है कि पिछले दिनों बाढ़ की विभीषिका के कारण शिविरो में काफी कम कार्ड बने। अब पुन: कार्ड बना चुके लाभुकों की सूची वेरीफाई कर फिल्टर की जा रही है। तत्पश्चात माइक्रोप्लान तैयार कर पंचायतों में शिविर लगाकर र्शाट लिस्ट सूची के अनुसार लाभुकों का आयुष्मान कार्ड बनाने का काम एक सप्ताह बाद आरंभ कर दिया जाएगा। फिलहाल माइक्रोप्लान तैयार किए जाने की बात कही।
-----
नाम व पता मिस मैच के कारण रिजेक्ट हो रहा केवाईसी
आयुष्मान भारत योजना की जिला समन्वयक बताती हैं कि सरकार के मुख्य सचिव द्वारा जारी पत्र के आलोक में आयुष्मान कार्ड निर्माण के लिए शिविर लगाया जाता है। शिविर में लाभुक आधार कार्ड, राशन कार्ड तथा मोबाइल नंबर के साथ पहुंचते भी हैं। परंतु आधार कार्ड और राशन कार्ड में नाम तथा पता मिस मैच रहने के कारण कई केवाईसी रिजेक्ट हो जा रहे है। अब पुन: शिविर लगाकर वंचित लाभुकों का कार्ड बनाने के लिए माइक्रो प्लान तैयार किया जा रहा है।
-----
पिछले दिनों अभियान के दौरान बने आयुष्मान कार्ड
प्रखंड केवाईसी किया कार्ड बना रिजेक्ट हुआ
जमालपुर 16051 8876 7175
धरहरा 5493 3285 2208
मुंगेर 5473 3110 2363
बरियारपुर 9174 5177 3997
ख़ड़गपुर 3439 1895 1544
असरगंज 2681 1444 1237
तारापुर 2675 1635 1040
संग्रामपुर 2058 1093 965
टेटियाबंबर 1480 759 721
-----
बोले सिविल सर्जन
बाढ़ के कारण पिछले दिनों चले अभियान में काफी कम संख्या में लाभुकों का कार्ड बन पाया। आयुष्मान कार्ड से वंचित सभी लाभुकों का कार्ड निर्माण के लिए माइक्रोप्लान तैयार किया जा रहा है। शीघ्र ही अभियान चलाकर वंचित लाभुकों का आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा।
- डा.विनोद कुमार सिन्हा, सिविल सर्जन, मुंगेर।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


