जन सुनवाई में महिला विकास निगम ने लगाया स्टॉल

Jan 09, 2026 12:46 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुंगेर
share Share
Follow Us on

के दौरान उपस्थित लोगों को बाल विवाह रोकने की शपथ दिलाई गई तथा समाज में इस कुप्रथा को समाप्त करने के लिए प्रेरित किया गया। महिला एवं बाल विकास

जन सुनवाई में महिला विकास निगम ने लगाया स्टॉल

मुंगेर, एक संवाददाता। गुरुवार को टेटियाबमबर प्रखंड परिसर में आयोजित जन सुनवाई के दौरान महिला विकास निगम, मुंगेर द्वारा स्टॉल लगाकर जरूरतमंद पुरुषों एवं महिलाओं को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इस अवसर पर डीएम सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इसी क्रम में 100 दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत बाल विवाह मुक्त भारत अभियान को लेकर टेटियाबमबर प्रखंड के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-15 (टेटिया) में विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को बाल विवाह रोकने की शपथ दिलाई गई तथा समाज में इस कुप्रथा को समाप्त करने के लिए प्रेरित किया गया।

महिला एवं बाल विकास निगम, मुंगेर द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों और सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें सशक्त बनाना बताया गया। इस उद्देश्य के तहत आयोजित इस जागरूकता कार्यक्रम में शामिल महिलाओं, बच्चों एवं पुरुषों को लैंगिक उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, साइबर क्राइम, दहेज उत्पीड़न, कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न, वन स्टॉप सेंटर/महिला हेल्पलाइन 181, प्रधानमंत्री मातृवंदना योजना, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, महिला सशक्तिकरण हब, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ एवं सखी वार्ता जैसी योजनाओं और विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान बुकलेट का भी वितरण किया गया तथा वाद-विवाद प्रतियोगिता के माध्यम से महिलाओं और छात्राओं को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, मुंगेर, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी टेटिया बंबर अमन कुमार, महिला पर्यवेक्षिका, जिला मिशन समन्वयक शालीग्राम प्रसाद, वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ मनोज कुमार मंडल, मिशन शक्ति (हब) मुंगेर की टीम, आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका किरण कुमारी, सहायिका मानस नंदनी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।